कमेंट्री बॉक्स में उतरा वसीम और रमीज का चहरा
दरअसल, आईसीसी ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। उस वीडियो के एक हिस्से में हैरी ब्रूक चौका लगाकर अपना शतक पूरा कर रहे होते हैं। दूसरे हिस्से में कमेंट्री बॉक्स में नासिर हुसैन,वसीम अकरम और रमीज राजा बैठे होते हैं।
जैसे ही हैरी ब्रूक चौका लगाकर अपना शतक पूरा करते हैं तो इंग्लैंडं के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन तो गद-गद हो जाते हैं और कमेंट्री करने लगते हैं। हालांकि पाकिस्तान के वसीम अकरम और रमीज राजा का चेहरा उतर जाता है या यूं कहें कि दोनों का चेहरा लटक जाता है। । दोनों चुप हो जाते हैं।
कुछ ऐसा रहा मैच
पाकिस्तान के कप्तना सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 164 रन बनाए। साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। 25-25 रन बाबर आजम और फखर जमां ने बनाए। लियाम डॉसन इंग्लैंड के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट लिए। 2-2 विकेट जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवरटन को मिले। 1 विकेट आदिल राशिद ने भी लिया।
165 रन का टारगेट 5 गेंद और 2 विकेट रहते इंग्लैंड ने हासिल कर लिया। खराब शुरुआत के बाद हैरी ब्रूक ने अपनी टीम को मुश्किल से निकाला और मैच जिताया। उनके शतक के अलावा विल जैक्स ने 28 रन की अच्छी पारी खेली। सैम करन ने भी कप्तान का अच्छा साथ निभाया और 16 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने 4 विकेट झटके। 2-2 विकेट मोहम्मद नवाज और उस्मान तारिक ने लिए।













