• International
  • होर्मुज स्‍ट्रेट: अमेरिका के खिलाफ ईरान का सबसे बड़ा ‘ट्रंप कार्ड’, बंद हुआ तो दुनिया पर क्या होगा असर?

    तेहरान: अमेरिका से तनाव के बीच ईरान ने शक्ति प्रदर्शन किया है। मंगलवार को ईरानी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में सैन्य अभ्यास किया। इस दौरान उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के एक बड़े हिस्से को कुछ देर के लिए बंद कर दिया। इतना ही नहीं, ईरान ने उस क्षेत्र में मिसाइलें भी फायर कीं। इससे अंदेशा जताया


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    तेहरान: अमेरिका से तनाव के बीच ईरान ने शक्ति प्रदर्शन किया है। मंगलवार को ईरानी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में सैन्य अभ्यास किया। इस दौरान उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के एक बड़े हिस्से को कुछ देर के लिए बंद कर दिया। इतना ही नहीं, ईरान ने उस क्षेत्र में मिसाइलें भी फायर कीं। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि ईरान किसी भी संकट की स्थिति में होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने को तैयार है। अगर ऐसा होता है तो वैश्विक ऊर्जा नौवहन के लिए संकट खड़ा होगा, जिसका असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल सकता है।

    ईरान ने अमेरिका को दी धमकी

    ईरान ने यह शक्ति प्रदर्शन तब किया है, जब वह जिनेवा में अमेरिका के साथ परमाणु समझौते पर दूसरे दौर की वार्ता कर रहा था। इस दौरान ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई ने अमेरिका को धमकियां भी दी। खामेनेई ने कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति बार-बार कहते हैं कि हमारी सेना दुनिया की सबसे ताक़तवर सेना है। लेकिन हो सकता है कि कभी, दुनिया की सबसे ताक़तवर सेना को ऐसा तमाचा पड़े कि वह अपनी जगह से उठ ही न पाए।” उन्होंने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर को डूबोने की भी धमकी दी।

    अमेरिका के दो एयरक्राफ्ट कैरियर ईरान के नजदीक

    वर्तमान में दो अमेरिकी विमानवाहक पोत अपने कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के साथ ईरान की परिचालन सीमा के अंदर मौजूद हैं। इनमें से एक, यूएसएस अब्राहम लिंकन, ईरानी तटरेखा से लगभग 700 किलोमीटर की दूरी पर देखा गया है। वहीं, दूसरा यूएसएस गेराल्ड ऑर फोर्ड हाल में ही मध्य पूर्व की समुद्री सीमा में प्रवेश किया है। इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों से जोड़कर देखा जा रहा है, जो ईरान के साथ परमाणु समझौते पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने ऐसा न करने पर ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की बात भी कही है।

    होर्मुज जलडमरूमध्य क्या है?

    ईरान के पास अमेरिका को रोकने का सबसे बड़ा विकल्प होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करना है। माना जा रहा है कि मंगलवार को ईरानी सेना का युद्धाभ्यास इसी की एक चेतावनी थी। होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित है। यह दुनिया के महत्वपूर्ण चोक पॉइंट्स में से एक है। होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान और ओमान के बीच स्थित एक महत्वपूर्ण जलमार्ग भी है।

    होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करना आसान क्यों?

    होर्मुज जलडमरूमध्य लगभग 161 किलोमीटर लंबा है और अपने सबसे संकरे बिंदु पर 33 किलोमीटर चौड़ा है। हालांकि, इसका शिपिंग लेन अपने सबसे पतले बिंदू पर सिर्फ 3 मील चौड़ा है। ऐसे में मालवाहक जहाज इस बिंदू पर दोनों ओर से आते-जाते समय 3 मील से ज्यादा दूरी पर नहीं रह सकते हैं, क्योंकि ऐसा करने पर उनके सतह से टकराने का खतरा बढ़ सकता है। इस कारण ईरान के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करना बहुत आसान है।

    होर्मुज जलडमरूमध्य कितना महत्वपूर्ण?

    होर्मुज जलडमरूमध्य में हर दिन बड़ी मात्रा में तेल और गैस का परिवहन होता है। इस जलडमरूमध्य के रास्ते खाड़ी देशों से प्रतिदिन लगभग 20 मिलियन बैरल तेल और तेल उत्पादों का निर्यात किया जाता है। अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन (ईआईए) के अनुसार, 2022 में होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल का प्रवाह औसतन 21 मिलियन बैरल प्रतिदिन था, जो वैश्विक कच्चे तेल के व्यापार का लगभग 21 प्रतिशत है।

    होर्मुज जलडमरूमध्य बंद हुआ तो क्या होगा?

    ईरान अगर होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करता है तो इससे वैश्विक ऊर्जा संकट खड़ा हो सकता है। इसकी लपेट में पूरी दुनिया आ सकती है और पेट्रोलियम उत्पादों के दाम आसमान पर चढ़ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ेगी, जिसका सीधा असर लोगों की जेबों पर होगा। सबसे ज्यादा प्रभाव गरीब देशों में देखने को मिलेगा, जहां की आबादी की खरीद करने की क्षमता कम है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।