• Business
  • ₹10 लाख करोड़ लुटाने के बाद कैसा है बाजार का हाल, बजट के अगले दिन किनमें तेजी और किनमें गिरावट?

    नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में रविवार को भारी गिरावट आई थी। छु्ट्टी होने के बावजूद बजट के कारण कल शेयर बाजार खुला था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण शुरू होने से पहले सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था। लेकिन सीतारमण का भाषण खत्म होने के बाद


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में रविवार को भारी गिरावट आई थी। छु्ट्टी होने के बावजूद बजट के कारण कल शेयर बाजार खुला था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण शुरू होने से पहले सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था। लेकिन सीतारमण का भाषण खत्म होने के बाद इसमें करीब 3,000 अंक की गिरावट आई। अंत में यह 1546 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। आज शेयर बाजार में काफी उथलपुथल दिख रही है। 11.24 बजे बीएसई सेंसेक्स 315.88 अंक यानी 0.39% गिरावट के साथ 80,407.06 अंक पर ट्रेड कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 143.15 अंक यानी 0.58% की गिरावट के साथ 24,682.30 अंक पर आ गया।

    सेंसेक्स के शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इंटरग्लोब एविएशन, रिलायंस इंडस्ट्रीज और पावर ग्रिड के शेयरों में 1 से 2 फीसदी तक तेजी आई।
    हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में 6.5 फीसदी तेजी आई है। पिछले दो सत्र में इसमें 21 फीसदी गिरावट आई थी। चांदी की कीमत में भारी गिरावट के बावजूद हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में करीब 4 फीसदी तेजी आई। एमसीएक्स के शेयरों में 4 फीसदी गिरावट आई है। पिछले तीन सत्र में यह 20 फीसदी गिर चुका है।

    Share Market Crash: ₹10 लाख करोड़ स्वाहा! बजट से बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 1,546 अंक गिरा, क्यों बिगड़ा बाजार का मूड?

    सिगेरट कंपनियों के शेयर गिरे

    इस बीच सिगरेट बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है। सिगरेट पर अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी 1 फरवरी से लागू हो गई है। इससे आईटीसी, गॉडफ्रे फिलिप्स और वीएसटी इंडस्ट्रीज के शेयरों में 5.5 फीसदी तक गिरावट आई। गॉडफ्रे फिलिप्स को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। कंपनी का शेयर 5,5 फीसदी की गिरावट के साथ 1,885 रुपये तक लुढ़क गया। वीएसटी इंडस्ट्रीज में 2.6 फीसदी और आईटीसी के शेयरों में 2.2 फीसदी गिरावट आई।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।