सूत्रों ने खरीदार के नाम का खुलासा नहीं किया। एक जानी-मानी लॉ फर्म ने बिजनेसमैन की तरफ से एक पब्लिक नोटिस जारी किया है। इस बारे में मनुजेंद्र शाह से कोई संपर्क नहीं हो पाया। एक सूत्र ने बताया कि प्रॉपर्टी खरीदने जा रहा परिवार दिल्ली के लुटियंस जोन में ही रहता है और वह इसी लोकेलिटी में दो बड़े बंगले खरीदने के लिए फाइनल स्टेज में हैं। दोनों प्रॉपर्टी काफी खास हैं लेकिन महंगी होने के कारण कुछ अरबपति ही इन्हें खरीद सकते हैं।
दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए DDA से जुड़ी ये जानकारी
लुटियंस जोन की खासियत
ये प्रॉपर्टी दिल्ली के सबसे पॉवरफुल इलाके लुटियंस बंगलो जोन में है। दिल्ली के इस इलाके को ब्रिटिश आर्किटेक्ट एडविन लुटियंस ने 1912 से 1930 के बीच डिजाइन किया था। यह 28 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां लगभग 3,000 बंगले हैं। इनमें ज्यादातर केंद्र सरकार के मंत्री, जज और बड़े सरकारी अधिकारी रहते हैं। इस इलाके में लगभग 600 प्रॉपर्टीज प्राइवेट हैं जिनके मालिक भारत के कुछ सबसे अमीर लोग हैं।













