सुबह 11.30 बजे सेंसेक्स 535.14 अंक यानी 0.65% तेजी के साथ 82,761.06 अंक पर ट्रेड कर रहा था। वहीं निफ्टी भी 191.35 अंक यानी 0.75% की उछाल के साथ 25,616 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक, टाटा स्टील, इन्फोसिस में सबसे ज्यादा तेजी आई जबकि इटरनल, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी और एशियन पेंट्स में गिरावट रही। सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी आईटी और निफ्टी मेटल में दो फीसदी से ज्यादा तेजी आई। निफ्टी ऑटो और निफ्टी रियल्टी में एक फीसदी से ज्यादा तेजी रही।
Share Market Down Reason: शेयर मार्केट क्रैश… निवेशकों के ₹5000000000000 डूबे, इन 5 कारणों से आई गिरावट
अमेरिका में भी तेजी
अमेरिका में पिछले सत्र में बाजार तेजी के साथ बंद हुए। नैसडैक कंपोजिट में 236 अंक की तेजी आई जबकि डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 370 अंक और एसएंडपी 500 इंडेक्स 52.32 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ। क्रूड की कीमत में भी काफी तेजी आई है और यह 7 महीने के हाई पर पहुंच गया। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से क्रूड सप्लाई बाधित होने की आशंका है। ब्रेंट फ्यूचर 46 सेंट की तेजी के साथ 71.23 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।













