वेलेंटाइन डे पर चॉकलेट की मांग सबसे ज्यादा बढ़ी। 14 फरवरी को दोपहर 11:59 बजे प्रति मिनट 1042 ऑर्डर आए। यह इंस्टामार्ट द्वारा वेलेंटाइन डे पर दर्ज की गई प्रति मिनट की सबसे बड़ी उछाल थी। दिल के आकार की चॉकलेट की सर्च में पिछले हफ्ते की तुलना में 500% की बढ़ोतरी हुई, जो थीम वाले प्रोडक्ट्स की मजबूत मांग को दर्शाता है। इस दौरान बेंगलुरु कुल गिफ्टिंग वॉल्यूम में सबसे आगे रहा। इसके बाद दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई का स्थान रहा।
Mid-cap Funds: शेयर बाजार की ऐसी स्थिति में भी मिड कैप फंड का रिटर्न 26% तक, बेंचमार्क को भी पछाड़ा
25 हजार रुपये से ज्यादा का एक ऑर्डर
इस दौरान हाई प्राइस वाले ऑर्डर भी खास रहे। कोलकाता में सबसे बड़ा सिंगल ऑर्डर 25,000 रुपये से ज्यादा का था, जिसमें प्रीमियम डार्क चॉकलेट, मिल्क वेरिएंट्स और क्यूरेटेड गिफ्ट पैक शामिल थे। हैदराबाद और दिल्ली में भी ऐसे ही बड़े खर्च वाले कार्ट देखे गए, जो क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बल्क और प्रीमियम गिफ्टिंग की बढ़ती मांग का संकेत देते हैं।
किस कैटेगरी में कितनी तेजी?
- फूलों के सेगमेंट में भी खास उछाल आया। गुलाब की सर्च में पिछले हफ्ते की तुलना में 10 गुना की बढ़ोतरी हुई।
- टेडी डे पर सॉफ्ट टॉय के ऑर्डर में पिछले साल की तुलना में 568% की भारी बढ़ोतरी देखी गई, जो कैटेगरी में सबसे तेज वृद्धि में से एक थी। टेडी बियर को अक्सर चॉकलेट और केक के साथ बंडल किया गया।
- ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स भी बड़े खर्च वाली खरीद में शामिल थे। कटक में एक ग्राहक ने मेकअप पर एक ही ऑर्डर में 15,093 रुपये खर्च किए, जबकि सूरत में एक खरीदार ने वेलेंटाइन डे पर सुबह 12:01 बजे नहाने, शरीर और बालों की देखभाल के प्रोडक्ट्स पर 10,845 रुपये का ऑर्डर दिया।
सेक्सुअल वेलनेस कैटेगरी में भी बढ़ोतरी
वेलेंटाइन वीक में सिर्फ चॉकलेट, टेडी बियर या ब्यूटी प्रोडक्ट कैटेगरी में ही तेजी नहीं आई। इस दौरान सेक्सुअल वेलनेस कैटेगरी में भी वृद्धि देखी गई। सेक्सुअल वेलनेस कैटेगरी में पिछले साल की तुलना में तीन गुना से ज्यादा की वृद्धि हुई।












