इतना ही नहीं फिलहाल स्थिति ये है कि बैंक और अस्पतालों जैसी बुनियादी ऑनलाइन सेवाएं भी पूरी तरह पंगु हो चुकी हैं। ये स्थिति राजधानी तेहरान समेत कई प्रमुख शहरों में देखी गई।
नेटब्लॉक्स की रिपोर्ट: 100 से 4% पर सिमटा इंटरनेट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर NetBlocks ने यह कंफर्म किया है कि ईरान की नेशनल कनेक्टिविटी शनिवार को अचानक क्रैश हो गई। यहां कनेक्टिविटी का मात्र 4% पर आ गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार,(REF.) नेटब्लॉक्स का कहना है कि यह गिरावट पिछले साल इजरायल के साथ हुए युद्ध के दौरान अपनाए गए कड़े उपायों से मेल खाती है। रिपोर्ट्स के अनुसार सिर्फ इंटरनेट ही नहीं, बल्कि क्लाउड नेटवर्क और बैंकिंग सर्वर के भी ठप होने की खबर है।
क्यों कटा दुनिया से संपर्क?
रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान में इंटरनेट की इस स्थिति को हाइब्रिड वॉरफेयर का हिस्सा माना जा रहा है। इजरायल और अमेरिका के हवाई हमलों के दौरान सूचनाओं के आदान-प्रदान और सैन्य कार्रवाई को रोकने के लिए अक्सर संचार व्यवस्था को ठप किया जाता है। वहीं रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि तेहरान और अन्य प्रमुख शहरों में सरकारी और सैन्य केंद्रों को निशाना बनाया गया है। इससे नेटवर्क कंट्रोल सेंटर प्रभावित हुए हैं।
दुनिया से कटे लोग
रिपोर्ट्स के मुताबिक इंटरनेट बंद होने से ईरानी नागरिकों के लिए आपातकालीन सेवाएं भी पहुंच से बाहर हो गई हैं। अस्पतालों में डिजिटल रिकॉर्ड और बैंकिंग में ऑनलाइन भुगतान पूरी तरह बंद है। बिना किसी सूचना तंत्र के, पूरा देश इस वक्त एक डिजिटल अंधेरे में है।














