• Sports
  • 107 रन की हार में भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बना गए जिम्बाब्वे के खिलाड़ी,टी20 वर्ल्ड कप में इस मामले में सबके बॉस

    नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच सुपर 8 का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। यह मैच वेस्टइंडीज ने एकतरफा जीत लिया। कैरेबियाई टीम ने जिम्बाब्वे को 107 रन के बड़े अंतर से हराया। जिम्बाब्वे की यह टी20 फॉर्मेट में सबसे बड़ी हार रही। लेकिन


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 24, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच सुपर 8 का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। यह मैच वेस्टइंडीज ने एकतरफा जीत लिया। कैरेबियाई टीम ने जिम्बाब्वे को 107 रन के बड़े अंतर से हराया। जिम्बाब्वे की यह टी20 फॉर्मेट में सबसे बड़ी हार रही। लेकिन इसके बावजूद जिम्बाब्वे के ब्रैड इवांस और रिचर्ड नगारवा की जोड़ी ने इतिहास रच दिया। उनकी जोड़ी ने वो कर दिखाया, जो आज तक वर्ल्ड कप में कोई नहीं कर पाया है।

    ब्रैड इवांस और रिचर्ड नगारवा ने रचा इतिहास

    ब्रैड इवांस और रिचर्ड नगारवा ने 10वें विकेट के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ 44 रन की साझेदारी की थी। 10वें विकेट के लिए यह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले कभी वर्ल्ड कप में 10वें विकेट के लिए इतनी बड़ी साझेदारी नहीं हुई है। ब्रैड इवांस मे 200 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंद में 43 रन बनाए। उनकी पारी में 2 चौके और 5 छक्के शामिल थे। नगारवा 1 छक्के की मदद से 6 गेंद में 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

    कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

    जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऐसे में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन बना डाले। शिमरन हेटमायर ने 250 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 85 रन कूटे। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 7 छक्के लगाए। जिम्बाब्वे के लिए 2-2 विकेट रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी ने लिए।

    255 रन के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 147 रन के स्कोर पर 17.4 ओवर में ऑल आउट हो गई। ब्रैड इवांस ने ही जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए सबसे सफल गेंदबाज शमार जोसेफ रहे, जिन्होंने 4 विकेट लिए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।