ऐमजॉन के इस ऑफिस का उद्घाटन कर्नाटक सरकार के लार्ज एंड मीडियम इंडस्ट्रीज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर डॉ. एमबा पाटिल ने किया। अमेरिका की इस दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ने भारत में 40 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है और 2030 तक अतिरिक्त 35 अरब डॉलर निवेश करने की घोषणा की है। ऐमजॉन ने पिछले साल रेवेन्यू के मामले में पहली बार वॉलमार्ट को पछाड़कर सबसे बड़ी कंपनी बनने की उपलब्धि हासिल की। हालांकि मार्केट कैप के हिसाब से एनवीडिया अब भी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है।
वॉरेन बफे ने ऐमजॉन में बेच दी 77% हिस्सेदारी, ऐपल से भी किया किनारा, मीडिया में फिर मारी एंट्री
एआई में निवेश
इस बीच दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों ने भारत में एआई से प्रोजेक्ट्स में सैकड़ों अरब डॉलर निवेश करने का वादा किया है। हाल ही में नई दिल्ली में हुए एआई समिट में कई कंपनियों ने इस तरह की घोषणा की। इसमें ऐमजॉन, माइक्रोसॉफ्ट, मेटा और अल्फाबेट जैसी वैश्विक हाइपरस्केलर कंपनियां इस वर्ष एआई से जुड़े पूंजीगत खर्च पर कुल मिलाकर करीब 700 अरब डॉलर तक खर्च कर सकती हैं। भारत में बड़े औद्योगिक समूहों ने भी भारी निवेश योजनाओं की घोषणा की है। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और अडानी ग्रुप भी शामिल हैं।













