• National
  • 12 साल की छिपी दरार…नौजवानों ने फाड़े इश्तहार, कांग्रेस ने एआई समिट में प्रदर्शन का किया बचाव

    नई दिल्ली : कांग्रेस ने AI समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के शुक्रवार किए शर्टलेस प्रोटेस्ट का बचाव किया है। पार्टी का कहना है कि यह प्रदर्शन ‘लाखों गुस्साए बेरोजगार युवाओं की आवाज” थी। इस विरोध प्रदर्शन का निशाना ‘समझौता करने वाले’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे। कांग्रेस ने कहा कि यूथ कांग्रेस AI समिट


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 20, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली : कांग्रेस ने AI समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के शुक्रवार किए शर्टलेस प्रोटेस्ट का बचाव किया है। पार्टी का कहना है कि यह प्रदर्शन ‘लाखों गुस्साए बेरोजगार युवाओं की आवाज” थी। इस विरोध प्रदर्शन का निशाना ‘समझौता करने वाले’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे। कांग्रेस ने कहा कि यूथ कांग्रेस AI समिट के खिलाफ नहीं हैं, और वे अब और चुप नहीं बैठेंगे। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि देश में पिछले 12 सालों से दरारों को छिपाया जा रहा है। आज देश के नौजवानों ने उन दरारों पर चिपकाए गए इश्तेहारों को फाड़ दिया है।

    पवन खेड़ा ने क्या कहा?

    कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि आज यूथ कांग्रेस ने नौजवानों के रोष, गुस्से को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के जरिये एआई समिट में दर्ज कराया। खेड़ा ने कहा कि मीडिया का एक धड़ा इसको लेकर शोर मचा रहा है कि बहुत गलत जगह विरोध प्रदर्शन किया है। इससे देश की बदनामी हो गई। कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया कि विरोध प्रदर्शन कहां किया जाता है? उन्होंने कहा कि विरोध वहीं होता है जहां लोगों को दिखता है। कांग्रेस नेता ने शायराना अंदाज में सरकार पर तंज कसा।

    ‘अब किसी को नज़र आती नहीं कोई दरार
    घर की हर दीवार पर चिपके हुए हैं इश्तेहार’

    पवन खेड़ा ने कहा कि आज भारत के नौजवानों ने वो इश्तेहार खींच के फाड़ दिए ताकि देश उन दरारों को देख सके जिन्हें पिछले 12 वर्षों से छिपाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संसद में हम बोलते हैं तो नेता प्रतिपक्ष को देश के लिए खतरा बन जाते हैं। 25 सांसदों को सदन से बाहर कर देते हैं। खेड़ा ने कहा कि हम सड़क पर उतरते हैं तो राष्ट्रद्रोही हो जाते हैं।

    यूथ कांग्रेस ने किया बचाव

    भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने शुक्रवार को कहा कि ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन इस आयोजन के खिलाफ नहीं, बल्कि अमेरिका के साथ हुए अंतरिम व्यापार समझौते के खिलाफ था। उन्होंने कहा कि जब देश के किसानों का सौदा किया जा रहा हो, भारत विरोधी व्यापार समझौता हो रहा हो और युवाओं को बेरोजगार रखकर नफरत की राजनीति में झोंका जा रहा हो, तो फिर खामोश नहीं रहा जा सकता।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।