फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, ‘120 बहादुर’ फिल्म 16 जनवरी 2026 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। यह फिल्म केवल सब्सक्राइबर्स के लिए ही उपलब्ध होगी। सिनेमाघरों में रिलीज होने के लगभग दो महीने बाद और गणतंत्र दिवस से कुछ ही दिन ये ओटीटी पर आ रही है।
‘120 बहादुर’ का ट्रेलर
‘120 बहादुर’ का कलेक्शन
‘120 बहादुर’ साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाई थी। इसने लगभग 20 करोड़ रुपये कमाए थे। आलोचकों ने कहा कि ये दर्शकों पर अपना असर छोड़ने में कामयाब नहीं हुई।
‘120 बहादुर’ की कहानी
रजनीश ‘रेजी’ घई के निर्देशन में बनी ये फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान हुए रेजांग ला के युद्ध पर बेस्ड है। यह फिल्म 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के 120 सैनिकों के अंतिम संघर्ष की कहानी बयां करती है, जिन्होंने भीषण गर्मी और तोपखाने की मदद के बिना लगभग 3,000 चीनी सैनिकों के खिलाफ अपनी चौकी की रक्षा की। ये सैनिक आखिरी सांस तक लड़ते रहे, जिनमें से सिर्फ 6 जीवित बचे।
फिल्म की कास्ट
इस मूवी में फरहान अख्तर, राशि खन्ना, अंकित सिवाच, विवियन भटेना, एजाज खान सहित कई स्टार्स नजर आए थे। फरहान ने मेजर शैतान सिंह भाटी का किरदार निभाया था।















