• Crime
  • 13 साल तक पति करता रहा रेप, जिसके साथ खाई जीने-मरने की कसम उसके दोस्तों ने भी बार-बार नोंचा

    वो शख्स जिसके संग साथ जीने-मरने की कसमें खाई थी, अगर वो ही हैवान निकल जाए तो! 48 साल की एक महिला को ऐसे ही ‘नरक’ से गुजरना पड़ा। वो भी 13 साल तक। पति ने ही मर्जी के खिलाफ बार-बार रेप किया। नशीली दवाएं खिलाईं। टॉर्चर किया। इस पर भी मन नहीं माना तो


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 27, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वो शख्स जिसके संग साथ जीने-मरने की कसमें खाई थी, अगर वो ही हैवान निकल जाए तो! 48 साल की एक महिला को ऐसे ही ‘नरक’ से गुजरना पड़ा। वो भी 13 साल तक। पति ने ही मर्जी के खिलाफ बार-बार रेप किया। नशीली दवाएं खिलाईं। टॉर्चर किया। इस पर भी मन नहीं माना तो अपने दोस्तों के सामने पत्नी को नोंचने के लिए परोस दिया।

    इस महिला का नाम है जोआन यंग। 48 साल की इस महिला ने बेहद साहसभरा फैसला लिया और अपनी पहचान छिपाने के अधिकार को छोड़ते हुए दुनिया के सामने आई और सारी सच्चाई बताई। साथ ही उन हैवानों के चेहरों से नकाब हटाया, जो सालों तक उसे नोंचते रहे।

    जोआन ने किया साहसभरा काम

    दरअसल पुलिस को नदी में एक शव की तलाश थी। विशेषज्ञ गोताखोर टीम को इस काम में 10 घंटे लगने वाले थे। इसलिए जोआन समेत एक और शख्स खुद ही मदद करने की ठानी और नदी में कूद गई। साहस दिखाते हुए यंग ने एवन नदी से एक लापता व्यक्ति का शव ढूंढने में पुलिस की मदद की। यंग को खास मेडल से नवाजा गया है। इसके लिए उनकी काफी तारीफें हो रही हैं। इस महिला को ब्रिटेन में ‘हीरो’ की तरह सम्मान मिल रहा है।

    क्या है जोआन की कहानी

    बिजनेस कंसल्टेंट फिलिप यंग से जोआन यंग ने जब शादी की तो पता नहीं था कि उसे क्या-कुछ झेलना पड़ेगा। दोनों के तीन बच्चे हैं और 2005 में मिलकर एक मैनेजमेंट कंसल्टेंसी बिजनेस शुरू किया। लेकिन धीरे-धीरे उसने अपना हैवानियत भरा चेहरा दिखाया। 13 साल तक वो जोआन के साथ गलत काम करता रहा। वो उसे नशीली दवाएं देता और फिर दुष्कर्म करता। यही नहीं इस घिनौने काम में अपने दोस्तों को भी साथ लिया। उनके साथ आपत्तिजनक तस्वीरें साझा कीं।

    पति पर रेप के 56 आरोप

    फिलिप यंग पर अपनी पूर्व पत्नी से जुड़े रेप के 11, यौन उत्पीड़न के 7 और गलत तरीके से छूने के 4 आरोप समेत 56 आरोप हैं। यही नहीं उसके साथ नॉर्मन मैकसोनी, डीन हैमिल्टन, कॉनर सैंडरसन-डायल, रिचर्ड विल्किंस और मोहम्मद हसन भी आरोपी हैं। इन पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपों के मुताबिक 2010 से 2023 तक जोआन को यौन शोषण और अमानवीय व्यवहार को झेलना पड़ा। इन लोगों पर आपत्तिजनक तस्वीरें रखने, रेप करने, गलत तरीके से छूने जैसे गंभीर आरोप हैं। अभी अदालत ने सभी को जमानत मिली हुई है, लेकिन दोषी साबित होने पर कड़ी सजा मिल सकती है। यंग पर ताक-झांक और बच्चों की अश्लील तस्वीरें रखने के कई आरोप भी हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।