बैंक की ओर से बताया गया है कि बैंक ने 15 लाख रुपये तक के क्लेम के लिए प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है। खास बात यह है कि इतने अमाउंट तक के क्लेम के लिए अब किसी तीसरे व्यक्ति की गारंटी (surety) की जरूरत नहीं होगी। साथ ही, बैंक ने यह भी सुनिश्चित किया है कि क्लेम की फाइल मिलने के 15 दिनों के भीतर उसका निपटारा कर दिया जाएगा।
आईटी शेयरों में भारी गिरावट के बीच LIC ने लगाया बड़ा दांव, बैंकिंग शेयरों में की बिकवाली
डॉक्यूमेंट्स कैसे अपलोड करें?
दावा करने वाला व्यक्ति अब digital.iob.bank.in/ deathclaimonline पर अपनी जानकारी के साथ-साथ मरने वाले शख्स के अकाउंट की डिटेल और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सकता है। एक बार ‘रेफरेंस नंबर’ मिलने के बाद आप अपनी अर्जी का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।













