• National
  • 15 फरवरी 2026 की प्रमुख खबरें: भारत-PAK मैच से पहले कोलंबो में बढ़ी सुरक्षा, खामनेई से मिलने को तैयार हुए ट्रंप

    आज की 5 बड़ी खबरें लेकर हम एक बार फिर आपके सामने हाजिर हैं। इन खबरों के जरिए हम आपको वैश्विक राजनीति से लेकर आपके राज्य के मौसम तक सभी बड़े अपडेट देने जा रहे हैं। 1. ‘ट्रंप ईरान के खामेनेई से मिलने को तैयार’, अमेरिका से आया बड़ा बयान अमेरिका और ईरान के बीच


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 15, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    आज की 5 बड़ी खबरें लेकर हम एक बार फिर आपके सामने हाजिर हैं। इन खबरों के जरिए हम आपको वैश्विक राजनीति से लेकर आपके राज्य के मौसम तक सभी बड़े अपडेट देने जा रहे हैं।

    1. ‘ट्रंप ईरान के खामेनेई से मिलने को तैयार’, अमेरिका से आया बड़ा बयान

    अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव क्या अब कम होने जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई से मुलाकात करने के लिए तैयार हो गए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि ईरान के साथ डील ट्रंप की प्राथमिकता है। खबर विस्तार से

    2. भारत-पाकिस्तान मैच से पहले कोलंबो में बढ़ी सुरक्षा, आर्म्ड गार्ड्स को बुलाया

    श्रीलंका में आज भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का ऐतिहासिक मुकालबला होने जा रहा है। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले टी20 विश्व कप मुकाबले से पहले श्रीलंका में सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है। खबर विस्तार से

    3. टीपू सुल्तान पर महाराष्ट्र में गरमाई सियासत, पुणे में FIR, आंदोलन की चेतावनी

    महाराष्ट्र में टीपू सुल्तान को लेकर एक बार फिर से सियासत गरमा गई है। हाल ही में महानगरपालिका में टीपू की तस्वीर को लेकर घमासान मचा हुआ था कि इस दौरान ही महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज और टीपू सुल्तान की तुलना कर नया विवाद खड़ा कर दिया। खबर विस्तार से

    4. DU महिला पत्रकार मारपीट मामले में किसका हाथ? जानें क्यों लग रहे गंभीर आरोप

    दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैम्पस में यूजीसी द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइंस के समर्थन में किए गए प्रदर्शन को कवर कर रही एक महिला पत्रकार ने उसके साथ हाथापाई और उसे जबरन ले जाने का प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले पर बवाल जारी है। खबर विस्तार से

    5. 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट, चलेंगी तूफानी हवाएं, IMD ने जारी किया अलर्ट

    मौसम विभाग ने वेदर को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक आज 11 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट है, जिससे सर्दी बढ़ने की संभावना जताई गई है। बारिश के अलर्ट वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश और राजस्थान से लेकर उत्तराखंड तक शामिल हैं। खबर विस्तार से
    इसी तरह हम आपके लिए कल (16 फरवरी) भी 5 बड़ी खबरें लेकर आएंगे, तब तक Azad Hind के साथ जुड़े रहिए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।