• Entertainment
  • 15 साल की हो गई मनीष पॉल की बेटी सायशा, देखकर भारती सिंह और वाहबिज भी हुईं हैरान

    टीवी की दुनिया के मशहूर होस्ट मनीष पॉल अपनी कॉमेडी की वजह से सबके चहेते हैं। हालांकि इस बार वह अपने काम की वजह से नहीं, बल्कि बेटी के कारण सुर्खियों में हैं। उन्होंने 15 साल ली लाडली के जन्मदिन पर एक भावुक नोट लिखा है, और उसकी कुछ फोटोज पोस्ट की हैं, जिसको देख


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 9, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    टीवी की दुनिया के मशहूर होस्ट मनीष पॉल अपनी कॉमेडी की वजह से सबके चहेते हैं। हालांकि इस बार वह अपने काम की वजह से नहीं, बल्कि बेटी के कारण सुर्खियों में हैं। उन्होंने 15 साल ली लाडली के जन्मदिन पर एक भावुक नोट लिखा है, और उसकी कुछ फोटोज पोस्ट की हैं, जिसको देख यकीन नहीं हो रहा है कि वह उनके ही दिल का टुकड़ा हैं।

    मनीष पॉल ने भारती सिंह के पॉडकास्ट में बताया था कि उनकी बेटी 14 की उम्र में 5 फीट 8 इंच की थी। उसका नाम सायशा है। जब उसका जन्म हुआ था तो मनीष परफॉरमेंस दे रहे थे और पत्नी बेहोश पड़ी थीं। आधी रात को बेटी का जन्म हुआ था और दूसरे दिन ही कॉमेडी सर्कस की शूटिंग थी। और जब तक उनकी पत्नी ऑपरेशन थिएटर में थीं, वह बाहर बैठकर स्क्रिप्ट पढ़ रहे थे। क्योंकि उस वक्त पैसों की जरूरत थी। उनको नया घर खरीदना था और उनकी कुछ EMI भी चल रही थीं, जिसे भी भरने के लिए पैसे चाहिए थे।

    मनीष पॉल ने बेटी को दी जन्मदिन की बधाई

    अब मनीष पॉल ने उसी बेटी के 15वें जन्मदिन पर उसकी प्यारी-प्यारी फोटोज शेयर की हैं और लिखा, ‘पता नहीं था कि तुम देखते ही देखते 15 साल की हो जाओगी। मेरी लाडली को हैप्पी बर्थडे। हम हमेशा अपने ही बचकाने जोक्स पर हंसते रहें, जो सिर्फ हमें ही समझते हैं। मैं तुमसे इतना प्यार करता हूं।’

    मनीष पॉल की बेटी को देख भारती सिंह हैरान

    इस पोस्ट पर अर्जुन बिजलानी, आयुष्मान खुराना ने रेड और ब्लैक हार्ट से प्यार जाहिर किया है। वहीं, भारती सिंह ने लिखा, ‘बाप रे अभी तो पैदा हुई थी भाई। हैप्पी बर्थडे। ऐंजल।’ वाहबिज दोराबजी ने भी लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे सायशा। ऐसा लगता है कि कल ही तो ये पैदा हुई थी। भगवान तुम पर कृपा बनाए रखे और तुम्हारे सभी सपने पूरे हों।’

    मनीष पॉल की पत्नी और टीवी शोज

    मनीष पॉल की पत्नी का नाम संयुक्ता पॉल है। 1988 में दोनों स्कूल में मिले थे। और 2007 में इन्होंने शादी की थी। फिर 2011 में बेटी और 2016 में बेटे का जन्म हुआ था। एक्टर ने टीवी शोज के अलावा, फिल्मों में भी हाथ आजमाया है। वह कई रियलिटी शोज और फिक्शन शोज का हिस्सा रह चुके हैं। जिसमें ‘राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी’, ‘जिंदादिल’, ‘श्शश…फिर कोई है’ और ‘कहानी शुरू विद लव गुरु’ जैसे शोज शामिल हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।