• Sports
  • 15 साल बाद खेली विजय हजारे ट्रॉफी, पहले मैच में ही विराट कोहली ने दिखाया रौद्र रूप, यूं गेंदबाजों को धोया

    नई दिल्ली: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 काफी खास मानी जा रही है। इस बार इस टूर्नामेंट में विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत कई स्टार भारतीय खिलाड़ी खेल रहे हैं। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लिया। इससे पहले उन्होंने आखिरी बार 2010 में यह टूर्नामेंट


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 24, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 काफी खास मानी जा रही है। इस बार इस टूर्नामेंट में विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत कई स्टार भारतीय खिलाड़ी खेल रहे हैं। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लिया। इससे पहले उन्होंने आखिरी बार 2010 में यह टूर्नामेंट खेला था। हालांकि, 15 साल बाद आते ही अपने पहले मैच में किंग कोहली ने क्लास दिखा दी। कोहली का बल्ला जमकर बोला।

    40 गेंद में ठोकी फिफ्टी

    विज हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली का पहला मैच आज यानी 24 दिसंबर को आंध्र के खिलाफ हुआ। इस मैच में कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे और उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी करने के लिए 40 गेंद खेलीं। कोहली अब भी खेल रहे हैं। वह 53 गेंदों का सामना कर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 59 रन बनाकर नाबाद हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में विराट कोहली के 16000 रन भी पूरे हो गए हैं।

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ उगली थी आग

    हाल ही में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच भारत में ही 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज में विराट कोहली ने रनों का अंबार लगाया था। कोहली ने 3 मैचों में 2 शतक और 1 फिफ्टी के चलते 302 रन बनाए थे। विराट इस सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे थे। उनका बल्ला अब आग उगल रहा है।

    बता दें कि 38 साल के विराट कोहली अब भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही एक्टिव हैं। कोहली ने टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। विराट कोहली अब भारतीय जर्सी में अगली बार खेलते हुए जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ नजर आएंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज 11 जनवरी से शुरू होने वाली है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।