Samsung Galaxy F70e 5G की कीमत
Samsung Galaxy F70e 5G के 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 12999 रुपये है। 6GB + 128GB मॉडल के दाम 14999 रुपये रखे गए हैं। इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत कंपनी 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है।
Samsung Galaxy F70e 5G के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस
| क्रम | फीचर्स |
| डिस्प्ले | 6.7 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले (720×1,600 पिक्सल्स रेजॉलूशन), एलसीडी स्क्रीन, 120 हर्त्ज रिफ्रेश रेट, 800 निट्स की पीक ब्राइटनैस |
| चिपसेट | मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 |
| रैम | 4/6GB |
| स्टोरेज | 128GB |
| कैमरा | 50+2MP |
| सेल्फी कैमरा | 8MP |
| बैटरी | 6000mAh |
| वजन | 199 ग्राम |
Samsung Galaxy F70e 5G: खास बातें
यह स्मार्टफोन अपनी कीमत को ध्यान में रखते हुए डिसेंट फीचर्स ऑफर करता है। 6 हजार एमएएच बैटरी मिलना बड़ी बात है। 50 मेगापिक्सल का बैक कैमरा इम्प्रेसिव हो सकता है। मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट भी परफॉर्मेंस में आइडल रहेगा।
Samsung Galaxy F70e 5G : क्या एवरेज
डिस्प्ले के मामले में यहां बेहतर किया जा सकता है। इस प्राइस पॉइंट पर एक यूजर फुल एचडी प्लस डिस्प्ले की उम्मीद करता है। सेल्फी कैमरा इम्प्रूव हो सकता था। इन दोनों फीचर्स को नजरअंदाज कर दें तो यह डिवाइस एक खरीदने लायक विकल्प दिख रही है। 15 हजार रुपये की प्राइस रेंज में इस फोन का मुकाबला Lava के स्मार्टफोन्स, रियलमी और रेडमी के मॉडलों से होने की उम्मीद है।













