• Technology
  • 15 हजार बजट में नया 5G स्‍मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्‍च

    Samsung Galaxy F70e 5G स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। यह 15 हजार रुपये की प्राइस रेंज में आता है। इसमें 6 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है। 50 मेगापिक्‍सल का डुअल बैक कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में मीडि‍याटेक का डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट है। फोन के बैक साइड में


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 9, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Samsung Galaxy F70e 5G स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। यह 15 हजार रुपये की प्राइस रेंज में आता है। इसमें 6 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है। 50 मेगापिक्‍सल का डुअल बैक कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में मीडि‍याटेक का डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट है। फोन के बैक साइड में लेदर फ‍िन‍िश है। 17 फरवरी से फोन की सेल फ्लिपकार्ट और सैमसंग ऑनलाइन स्‍टोर्स पर शुरू होगी।

    Samsung Galaxy F70e 5G की कीमत

    Samsung Galaxy F70e 5G के 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 12999 रुपये है। 6GB + 128GB मॉडल के दाम 14999 रुपये रखे गए हैं। इंट्रोडक्‍टरी ऑफर के तहत कंपनी 500 रुपये का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट दे रही है।

    Samsung Galaxy F70e 5G के फीचर्स, स्‍पेस‍िफ‍िकेशंस

    क्रम फीचर्स
    डिस्‍प्‍ले 6.7 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले (720×1,600 पिक्‍सल्‍स रेजॉलूशन), एलसीडी स्‍क्रीन, 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट, 800 निट्स की पीक ब्राइटनैस
    चिपसेट मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300
    रैम 4/6GB
    स्‍टोरेज 128GB
    कैमरा 50+2MP
    सेल्‍फी कैमरा 8MP
    बैटरी 6000mAh
    वजन 199 ग्राम

    Samsung Galaxy F70e 5G: खास बातें

    यह स्‍मार्टफोन अपनी कीमत को ध्‍यान में रखते हुए डिसेंट फीचर्स ऑफर करता है। 6 हजार एमएएच बैटरी मिलना बड़ी बात है। 50 मेगापिक्‍सल का बैक कैमरा इम्‍प्रेसिव हो सकता है। मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट भी परफॉर्मेंस में आइडल रहेगा।

    Samsung Galaxy F70e 5G : क्‍या एवरेज

    डिस्‍प्‍ले के मामले में यहां बेहतर किया जा सकता है। इस प्राइस पॉइंट पर एक यूजर फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले की उम्‍मीद करता है। सेल्‍फी कैमरा इम्‍प्रूव हो सकता था। इन दोनों फीचर्स को नजरअंदाज कर दें तो यह डिवाइस एक खरीदने लायक विकल्‍प दिख रही है। 15 हजार रुपये की प्राइस रेंज में इस फोन का मुकाबला Lava के स्‍मार्टफोन्‍स, रियलमी और रेडमी के मॉडलों से होने की उम्‍मीद है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।