• Crime
  • 150 CCTV कैमरों से खुली दिल्ली में ‘बदलापुर’ की कहानी, ‘पीड़ित’ ही निकला पॉक्सो का आरोपी

    साल 2026 शुरू ही हुआ था। देश की राजधानी दिल्ली अभी भी नए साल का वेलकम करने के जश्न में डूबी हुई थी। तभी 2 जनवरी की रात को अचानक 100 नंबर कॉल आती है। एक शख्स पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए। पुलिस आनन-फानन में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंची। पहली नजर में


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 20, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    साल 2026 शुरू ही हुआ था। देश की राजधानी दिल्ली अभी भी नए साल का वेलकम करने के जश्न में डूबी हुई थी। तभी 2 जनवरी की रात को अचानक 100 नंबर कॉल आती है। एक शख्स पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए। पुलिस आनन-फानन में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंची। पहली नजर में मामला लूटपाट का ही लगा। वैसे ही जिस इलाके में यह हमला हुआ, वहां से पहले भी लूटपाट के मामले सामने आ चुके हैं।

    दिल्ली पुलिस ने भी शुरू में इसी दिशा में अपनी जांच शुरू करने की सोची। घायल शख्स का नाम है जय प्रकाश। 32 साल के इस शख्स पर चाकू से कई वार किए गए थे। उसकी पीठ ही नहीं पेट में चाकू गोदा गया था। पुलिस ने बार-बार पीड़ित से आरोपियों की शिनाख्त में मदद करने को कहा। लेकिन वो सहयोग करने को तैयार नहीं था। इससे यह शक गहराने लगा कि क्या यह मामला सच में सिर्फ लूटपाट का ही है? फिर जो सच सामने आया, वो हैरान कर देने वाला था।

    क्या हुआ था 2 जनवरी को

    2 जनवरी की रात को जय प्रकाश को हमले के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। ओल्ड कोंडली के रहने वाले इस व्यक्ति से कोंडली पुल के पास लूटपाट हुई थी और उसे चाकू मारकर घायल किया गया था। लेकिन पूछताछ के बावजूद भी वो जांच में आरोपियों की पहचान करने में सहयोग को तैयार नहीं था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने आसपास के CCTV खंगालने का फैसला किया।

    150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले

    दिल्ली पुलिस ने अब अपनी जांच की दिशा बदल दी थी और वो आसपास के सारे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई थी। 150 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज जांची गई। इनमें दिल्ली पुलिस को वो मिल गया, जिसकी उन्हें तलाश थी। एक फुटेज में कोंडली पुल जय प्रकाश साइकिल पर नहर वाले रोड की ओर बढ़ता दिखता है। हैरानी की बात यह थी कि वो अकेला नहीं था। हरी जैकेट पहने एक लड़का साइकिल पर पीछे बैठा हुआ था। करीब 23 मिनट के बाद जय प्रकाश कोंडली मोड़ पर घायल पड़ा मिलता है और नाबालिग लड़का पीछे से दौड़ता हुआ दिखता है।

    बदले की कहानी, पीड़ित ही निकला ‘गुनहगार’

    अब पुलिस का शक पुख्ता हो गया था कि इसी नाबालिग लड़के ने हमला करवाया है। पूछताछ में उसने पूरी कहानी उगल दी। उसने बताया कि देवराज नाम के एक व्यक्ति के साथ मिलकर उसने हमला करने की योजना बनाई थी। इसके बाद देवराज को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद देवराज ने सारे खुलासे किए।

    जय प्रकाश ने किया था यौन उत्पीड़न

    देवराज ने बताया कि जय प्रकाश से बदला लेने के लिए यह साजिश रची गई थी। उसने नाबालिग का यौन शोषण किया था, जिसके बाद से वह गुस्से में था। इसलिए हम मिलकर बदला लेना चाहते थे। इसी के चलते दोनों ने जय प्रकाश को लूटने की योजना बनाई। जैसे ही वह सुनसान इलाके में पहुंचा, दोनों ने उसका मोबाइल छीन लिया और पैसा लूट लिया। नाबालिग ने भी इस सच पर सहमति जताई। दिल्ली पुलिस ने अब इस मामले में पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।