1. जेलेंस्की के पूर्व मंत्री गिरफ्तार, युद्ध के बीच यूक्रेन से निकल भागने का था प्लान, बॉर्डर पर धरे गए
यूक्रेन के पूर्व ऊर्जा मंत्री गालुशचेंको को तब हिरासत में लिया गया जब वे देश से भागने की कोशिश कर रहे थे। देश के ऊर्जा सेक्टर में एक करप्शन स्कैंडल में नाम आने के बाद उन्होंने पिछले साल इस्तीफा दिया था। खबर विस्तार से
2. ‘गलत जगह U-turn लोगे तो यूहीं मुंह की खाओगे’, पाकिस्तान की हार पर दिल्ली पुलिस ने ले लिए मजे
भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका में खेला गया मैच बेहद रोमांचक रहा। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को इतनी बुरी तरह हराया कि पाकिस्तान में ही उनकी टीम की बड़ी हुज्जत होने लगी। सोशल मीडिया मीम्स से भर गया। इस बीच दिल्ली पुलिस का भी एक फनी पोस्ट सामने आया। खबर विस्तार से
3. पड़ोसी को बिजली बेच कर सकते हैं कमाई, दिल्ली में शुरू होगी व्यवस्था, मोबाइल ऐप से तय होंगे दाम
दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन यानी DERC ने राजधानी में पावर ड्रिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के लिए वर्चुअल नेट मीटरिंग की नई गाइडलाइंस जारी की है। इसके मुताबिक आपने घर या बिल्डिंग की छत पर लगे सोलर पैनल से पैदा होने वाली अतिरिक्त बिजली अपने पड़ोसी को बेच सकते हैं। खबर विस्तार से
4. PM मोदी आज करेंगे AI एक्सपो का उद्घाटन, फ्रांस-जर्मनी-इटली सहित 13 देशों से आ रहे एक्सपर्ट
पीएम मोदी आज इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इस आयोजन में 300 से अधिक प्रदर्शनियों का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा। फ्रांस के राष्ट्रपति अपनी पत्नी के साथ इसमें हिस्सा लेंगे। खबर विस्तार से
5. 7 राज्यों में बारिश, 34 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, वेदर अपडेट
मौसम को लेकर IMD ने नया अलर्ट जारी कर दिया है, जिसके मुताबिक अभी सर्दी कम जरूर हो रही है, लेकिन आने वाले समय में यह लौटकर आ सकती है। आइए जानते हैं मौसम विभाग ने क्या चेतावनी जारी की है। खबर विस्तार से
इसी तरह हम आपके लिए कल (17 फरवरी) भी 5 बड़ी खबरें लेकर आएंगे, तब तक Azad Hind के साथ जुड़े रहिए।













