विजेता की पहचान उजागर नहीं की गई
बीबीसी की एक खबर के मुताबिक, लॉटरी संचालक के अनुसार, अर्कांसस में बेचे गए टिकट से पॉवरबॉल जैकपॉट जीतने का यह केवल दूसरा मौका है। पॉवरबॉल ने विजेता की पहचान उजागर नहीं की है। ऐसे में उस खिलाड़ी का नाम सामने नहीं आ पाया है।
अब तक का रिकॉर्ड जैकपॉट 2022 में
एक टिकट से जीता गया सबसे बड़ा पुरस्कार 2022 में कैलिफोर्निया के अल्टाडेना के एक खिलाड़ी द्वारा जीता गया 2.04 अरब डॉलर का जैकपॉट है।
लॉटरी का जैकपॉट जीतने के लिए लॉटरी टिकट धारक को ड्रॉ के दौरान चुनी गई सभी पांच सफेद गेंदों और लाल पॉवरबॉल का मिलान करना होता है।
जैकपॉट जीतने की संभावना 292.2 मिलियन में 1
लॉटरी के टिकट की कीमत 2 डॉलर प्रति टिकट है और आयोजकों के अनुसार, जैकपॉट जीतने की संभावना 292.2 मिलियन में 1 है। विजेता के पास एकमुश्त भुगतान या 29 वर्षों में किश्तों में पूरी राशि प्राप्त करने का विकल्प होता है, लेकिन अधिकांश विजेता नकद भुगतान का विकल्प चुनते हैं।
अमेरिका के 45 राज्यों में खेला जाता है ये खेल
1992 में शुरू हुआ यह खेल अमेरिका के 50 राज्यों में से 45 में खेला जाता है। राजधानी वाशिंगटन में और प्यूर्टो रिको और वर्जिन द्वीप समूह के अमेरिकी क्षेत्रों में खेला जाता है। जीत की राशि पर 24% से 37% तक संघीय कर और अधिकांश मामलों में राज्य कर भी लागू होते हैं।














