New World Wealth के मुताबिक ब्रिटेन के बाद अमीरों का सबसे ज्यादा पलायन चीन से हुआ है। दुनिया की दूसरी बड़ी इकॉनमी वाले इस देश से पिछले साल 7,800 अमीरों ने दूसरे देशों का रुख किया। भारत इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। भारत से पिछले साल 3,500 रईसों ने दूसरे देशों में पलायन किया। इसी तरह साउथ कोरिया से 2,400, रूस से 1,500, ब्राजील से 1,200, फ्रांस से 800, स्पेन से 500, जर्मनी से 400 और इजरायल 350 रईसों ने दूसरे देशों का रुख किया।
एलन मस्क ने सबसे ज्यादा कमाया, गंवाने में लैरी एलिसन नंबर 1, क्या है अंबानी-अडानी का हाल?
किसे हुआ फायदा?
इस दौरान सबसे ज्यादा फायदे में यूएई रहा जहां जीरो टैक्स है। पिछले साल दुनियाभर से 9,800 रईसों ने यूएई का रुख किया। दूसरे नंबर पर अमेरिका रहा जिसे दुनियाभर के 7,500 अमीरों ने अपना नया ठिकाना बनाया। इटली में 3,600, स्विट्जरलैंड में 3,000, सऊदी अरब में 2,400, सिंगापुर में 1,600, पुर्तगाल में 1,400, ग्रीस में 1,200, कनाडा में 1,000 और ऑस्ट्रेलिया में 1,000 रईस दुनियाभर से आए।














