1. तारिक रहमान आज बनेंगे बांग्लादेश के PM, भारत से ये नेता होंगे शामिल, कैसे होंगे दिल्ली-ढाका के रिश्ते?
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के चेयरमैन तारिक रहमान आज देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। बीएनपी ने पिछले सप्ताह हुए चुनाव में दो-तिहाई बहुमत के साथ प्रचंड जीत हासिल की थी। भारत से स्पीकर ओम बिड़ला समारोह में शामिल होंगे। खबर विस्तार से
2. टीपू सुल्तान विवाद में BJP ने उद्धव ठाकरे को घसीटा, पूछा- कांग्रेस शिवाजी महाराज का अपमान कर रही
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के टीपू सुल्तान पर दिए गए बयान पर घमासान जारी है। अब सपकाल ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज और टीपू सुल्तान की वीरता की तुलना करते हुए ऐतिहासिक रूप से कुछ भी गलत कहा है, तो भाजपा उनकी जीभ काटने के लिए स्वतंत्र है। खबर विस्तार से
3. बिहार में अब खुले में नहीं बिकेगा मांस: विजय सिन्हा का सख्त निर्देश, यूपी की तर्ज पर मानक तय
यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की तर्ज पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा काम कर रहे हैं। विजय सिन्हा ने अब राज्य में खुले में मांस की बिक्री पर पाबंदी लगा दी है। इसके साथ ही मांस बिक्री को लेकर दुकानों के लिए कुछ मानक तय कर दिए हैं। खबर विस्तार से
4. दिल्ली-NCR सहित 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, बढ़ सकती है ठंड, पढ़े वेदर अपडेट
मौसम विभाग ने 12 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबित दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित 12 राज्यों में आज बारिश हो सकती है, जिसके बाद ठंड अपना असर फिर से दिखाना शुरू कर देगी। खबर विस्तार से
5. बांग्लादेश में चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल, रिपोर्ट में 40 फीसदी सीटों पर गड़बड़ी का इशारा
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस ने इन चुनावों को स्वतंत्र और निष्पक्ष कहकर अपनी पीठ थपथपाई थी, लेकिन क्या ये चुनाव वाकई निष्पक्ष थे। नई रिपोर्ट से चुनावों को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। खबर विस्तार से













