• National
  • 18 फरवरी 2026 की प्रमुख खबरें: ईरान के पड़ोस में पहुंच रहे अमेरिकी फाइटर जेट, दिल्ली के कई इलाकों में सुबह-सुबह हुई बारिश

    नई दिल्ली: आज की 5 बड़ी खबरें लेकर हम एक बार फिर आपके सामने हाजिर हैं। इन खबरों के जरिए हम आपको वैश्विक राजनीति से लेकर आपके राज्य के मौसम तक सभी बड़े अपडेट देने जा रहे हैं। 1. ईरान के पड़ोस में पहुंच रहे अमेरिकी F-22 और F-35, ट्रंप की बड़े हमले की तैयारी?


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: आज की 5 बड़ी खबरें लेकर हम एक बार फिर आपके सामने हाजिर हैं। इन खबरों के जरिए हम आपको वैश्विक राजनीति से लेकर आपके राज्य के मौसम तक सभी बड़े अपडेट देने जा रहे हैं।

    1. ईरान के पड़ोस में पहुंच रहे अमेरिकी F-22 और F-35, ट्रंप की बड़े हमले की तैयारी?

    अमेरिका ने ईरान से तनातनी के बीच मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है। अमेरिका ने मंगलवार को 50 से ज्यादा फाइटर जेट इस क्षेत्र में भेजे हैं। यह तैनाती ऐसे समय की गई है, जब अमेरिका और ईरान की न्यूक्लियर प्रोग्राम पर बातचीत चल रही है। खबर विस्तार से

    2. ‘राजनीतिक नेताओं को देश में भाईचारा बढ़ाना चाहिए’, सुप्रीम कोर्ट की खरी-खरी

    सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि राजनीतिक नेताओं का दायित्व है कि वे देश में भाईचारा और संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा दें। चीफ जस्टिस की बेंच ने राजनीतिक भाषणों पर दिशानिर्देश तय करने संबंधी जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए याचिकाकर्ताओं को नई याचिका दायर करने को कहा। खबर विस्तार से

    3. नीट छात्रा केस: भाई का मोबाइल जब्त, 4 घंटे तक घरवालों से पूछताछ

    पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के केस में सीबीआई ने जहानाबाद पहुंच कर मृतका के घरवालों से लंबी पूछताछ की। इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। खबर विस्तार से

    4. ‘बेटे को कभी इस देश में नहीं रखना चाहती थी’, सिस्टम से हारी मां की ये बातें कलेजा चीर देंगी

    दिल्ली-एनसीआर में सड़क हादसे के कारण दो घरों का चिराग बुझ गया। एक मां ने अपना बेटा खो दिया तो वहीं एक पिता की देखभाल करने वाला नौजवान दुनिया छोड़कर चला गया। समय के साथ-साथ अब दोनों परिवारों का भरोसा सिस्टम से खोता जा रहा है। पढ़िए दिल्ली हादसे में जान गंवाने वाले साहिल की मां ने क्या कहा है। खबर विस्तार से

    5. दिल्ली के कई इलाकों में सुबह-सुबह हुई बारिश, दोपहर में फिर झमाझम का अलर्ट

    दिल्ली-एनसीआर के मौसम में आज बदलाव हुआ है। कई इलाकों में आज सुबह बारिश हुई है। इस दौरान तेज हवाएं भी चली हैं। राजधानी में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था। ऐसे में इस बारिश के बाद मौसम में एक बार फिर ठंडक लौट सकती है। खबर विस्तार से

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।