• International
  • 1971 में तो सिर्फ पैंट उतरी थी, हम जिंदा खाल उधेड़ देंगे; बलूच विद्रोहियों की पाकिस्तानी सेना को चेतावनी

    क्वेटा: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी के विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने 1971 युद्ध की याद दिलाते हुए कहा कि बांग्लादेश में तो 90000 सैनिकों की पैंट उतरी थी, हम जिंदा उनकी खाल निकाल लेंगे। उनका बयान ऐसे समय आया है, जब विद्रोहियों के हमलों से बलूचिस्तान जल


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 5, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    क्वेटा: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी के विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने 1971 युद्ध की याद दिलाते हुए कहा कि बांग्लादेश में तो 90000 सैनिकों की पैंट उतरी थी, हम जिंदा उनकी खाल निकाल लेंगे। उनका बयान ऐसे समय आया है, जब विद्रोहियों के हमलों से बलूचिस्तान जल रहा है। पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान छोड़कर भाग रही है। बलूचिस्तान के आम लोग भी पाकिस्तानी सेना के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।

    बलूच विद्रोहियों ने क्या कहा

    नुश्की में बलूच लोगों की एक रैली को संबोधित करते हुए बीएलए के एक विद्रोही ने कहा,”आज अगर आप जंग में शामिल होते हैं, तो इंशाअल्लाह, हम कब्जा करने वालों (पाकिस्तानी सेना) को मार भगाएंगे। 90,000 पाकिस्तानी सैनिकों की पैंट (बांग्लादेश में) उतरवा दी गई थी। अगर आप आज शामिल होते हैं, तो हम उनकी खाल जिंदा ही उतार देंगे और उनकी हड्डियां तोड़कर टुकड़े-टुकड़े कर देंगे।”

    बलूचिस्तान में आम लोगों को मार रहा पाकिस्तान

    बीएलए विद्रोही बलूचिस्तान में ‘ऑपरेशन हेरोफ’ चला रहे हैं। पिछले पांच दिनों में पूरे बलूचिस्तान में दर्जनों जगहों पर हमले हुए हैं। इस दौरान प्रांत के कई हिस्सों में इंटरनेट और ट्रेन सेवाएं बाधित हैं। प्रमुख सार्वजनिक कार्यक्रम भी प्रभावित हुए हैं। पाकिस्तानी सेना इसका बदला लेने के लिए बलूचिस्तान के आम लोगों को निशाना बना रही है। पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में 100 से अधिक आम लोग मारे जा चुके हैं, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

    बलूचिस्तान के कई शहरों पर हमले

    बलूच विद्रोहियों ने क्वेटा, नुश्की सहित बलूचिस्तान के कम से कम 12 अन्य शहरों में हमले किए हैं। 31 जनवरी को ऑपरेशन हेरोफ के दूसरे चरण की शुरुआत के बाद से बीएलए ने कई पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने और घायल होने का दावा किया है। बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलोच ने एक संक्षिप्त बयान में इसे “निर्णायक प्रतिरोध की घोषणा” बताते हुए कहा कि ऑपरेशन हेरोफ का नया चरण “कब्जाधारी राज्य और उसकी सभी सैन्य एवं प्रशासनिक संरचनाओं” के खिलाफ निर्देशित है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।