गोयल ने पत्रकारों को बताया कि समझौते के पहले चरण के लिए कानूनी समझौते पर मार्च के मध्य तक हस्ताक्षर हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त बयान के बाद एक विस्तृत कानूनी समझौता किया जाएगा। गोयल ने साथ ही बताया कि इस समझौते में किसी भी प्रकार के निवेश की प्रतिबद्धता नहीं है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि एक बार बयान पर हस्ताक्षर हो जाने के बाद, यह एक कानूनी समझौते में तब्दील हो जाएगा और मार्च के मध्य तक हमें उस कानूनी समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर होने के बाद भारत कुछ अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क में कटौती करेगा।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील में एग्रीकल्चर सेक्टर को लेकर क्या, ट्रंप के ट्रेड चीफ ने कर दिया बड़ा ऐलान
$2 ट्रिलियन की खरीदारी
गोयल ने कहा कि अमेरिका से 70 से 80 अरब डॉलर एयरक्राफ्ट खरीदे जा सकते हैं। अमेरिका से भारत की खरीद में एयरक्राफ्ट की अहम भागीदारी रहेगी। ट्रेड मिनिस्ट्री के एक अधिकारी ने कहा कि भारत अगले पांच साल में दुनिया से करीब 2 ट्रिलियन डॉलर का सामान खरीद सकता है। ट्रेड डील के मुताबिक इसमें से 500 अरब डॉलर की खरीदारी अमेरिका से की जा सकती है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ट्रेड डील की घोषणा करते हुए कहा था कि भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीद सकता है।














