• Technology
  • 200MP कैमरा, 6 साल चलने वाली बैटरी के साथ REDMI Note 15 Pro 5G सीरीज लॉन्‍च, क्‍या अच्‍छा-क्‍या एवरेज?

    शाओमी ने गुरुवार को REDMI Note 15 Pro 5G सीरीज को भारत में लॉन्‍च कर दिया। कंपनी ने दो नए स्‍मार्टफोन REDMI Note 15 Pro+ 5G और REDMI Note 15 Pro 5G को उतारा है। इनमें 200 मेगापिक्‍सल का कैमरा सिस्‍टम दिया गया है। मीडियाटेक और स्‍नैपड्रैगन के प्रोसेसर हैं। प्रो मॉडल में 6580mAh की


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 29, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    शाओमी ने गुरुवार को REDMI Note 15 Pro 5G सीरीज को भारत में लॉन्‍च कर दिया। कंपनी ने दो नए स्‍मार्टफोन REDMI Note 15 Pro+ 5G और REDMI Note 15 Pro 5G को उतारा है। इनमें 200 मेगापिक्‍सल का कैमरा सिस्‍टम दिया गया है। मीडियाटेक और स्‍नैपड्रैगन के प्रोसेसर हैं। प्रो मॉडल में 6580mAh की बैटरी है, जबकि प्रो प्‍लस मॉडल में 6500mAh की बैटरी दी गई है। दोनों फोन्‍स में 6.83 इंच का क्र‍िस्‍टलरेस एमोलेड डिस्‍प्‍ले मिलता है। कोर्निंग गोर‍िल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस 2 का प्रोटेक्‍शन दिया गया है। ये फोन IP66/68/69/69K रेटिंग्‍स के साथ आते हैं यानी इनमें वॉटरप्रूफ फोन की खूबियां हैं। शुरुआती कीमत 26999 रुपये है।

    REDMI Note 15 Pro+ 5G और REDMI Note 15 Pro 5G के प्राइस

    REDMI Note 15 Pro+ 5G की कीमत 8+256 जीबी मॉडल के लिए 34999 रुपये है। 12+256 जीबी मॉडल के दाम 36999 रुपये हैं। 12+512 जीबी मॉडल 40999 रुपये का है। वहीं, REDMI Note 15 Pro 5G की कीमत 8+128 जीबी मॉडल के लिए 26999 रुपये है। 8+256 जीबी वेरिएंट 28999 रुपये का है। एचडीएफसी और एसबीआई बैंक कार्ड से खरीदारी पर 3 हजार रुपये का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट लिया जा सकता है।

    REDMI Note 15 Pro+ 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स

    डिस्‍प्‍ले 6.83 इंच का क्र‍िस्‍टलरेस एमोलेड डिस्‍प्‍ले, 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनैस, ट्रिपल टीयूवी सर्टिफ‍िकेशन
    प्रोसेसर स्‍नैपड्रैगन 7एस जेन4
    रैम-स्‍टोरेज 8/12 और 256/512
    ऑपरेटिंग सिस्‍टम एंड्रॉयड 15 पर बेस्‍ड हाइपर ओएस
    कैमरा कैमरा 200 मेगापिक्‍सल कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन सपोर्ट के साथ, 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा और 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा
    बैटरी 6500mAh बैटरी, 6 साल की बैटरी लाइफ, 45 वॉट चार्जिंग
    अन्‍य फीचर्स IP66/68/69/69K रेटिंग्‍स

    REDMI Note 15 Pro 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स

    डिस्‍प्‍ले 6.83 इंच का क्र‍िस्‍टलरेस एमोलेड डिस्‍प्‍ले, 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनैस, ट्रिपल टीयूवी सर्टिफ‍िकेशन
    प्रोसेसर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्‍ट्रा
    रैम-स्‍टोरेज 8GB और 128/256GB
    ऑपरेटिंग सिस्‍टम एंड्रॉयड 15 पर बेस्‍ड हाइपर ओएस
    कैमरा कैमरा 200 मेगापिक्‍सल कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन सपोर्ट के साथ, 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा और 20 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा
    बैटरी 6580mAh, 6 साल की बैटरी लाइफ, 45 चार्जिंग
    अन्‍य फीचर्स IP66/68/69/69K रेटिंग्‍स

    REDMI Note 15 Pro+ 5G और REDMI Note 15 Pro 5G के कलर वेरिएंट और उपलब्‍धता

    REDMI Note 15 Pro+ 5G को कॉफी मोचा, मिराज ब्‍लू और कार्बन ब्‍लैक कलर्स में लाया गया है। जबकि प्रो मॉडल को सिल्‍वर ऐश, मिराज ब्‍लू और कार्बन ब्‍लैक कलर में पेश किया गया है। इनकी सेल ऑनलाइन और ऑफलाइन 4 फरवरी से होगी।

    क्‍या अच्‍छा, क्‍या एवरेज?

    REDMI Note 15 Pro 5G के फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस प्रभावित करते हैं। कंपनी ने हर मोर्चे पर सबकुछ देने की अच्‍छी कोशिश की है। बैटरी के नंबर्स पर अधिक ध्‍यान ना देते हुए उसे टिकाऊ बनाने पर काम किया है। डिस्‍प्‍ले और चिपसेट व कैमरा इन फोन्‍स की अच्‍छी खूबियां नजर आ रहे हैं, लेकिन डिजाइन के मोर्चे पर रेडमी को खुद को अपग्रेड करना चाहिए। फोन प्रीमियम, बिल्‍ड क्‍वॉलिटी अच्‍छी तो है, लेकिन डिजाइन में वो वाऊ फैक्‍टर मिसिंग है, जिस पर वीवो-ओपो जैसी कंपनियां खूब ध्‍यान दे रही हैं। इसके अलावा, एंड्रॉयड 15 भी इस फोन की एक कमी है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।