• Sports
  • 22.1 ओवर, 90 रन और 8 विकेट, मोहम्मद शमी की ऐसी घातक बॉलिंग, आखिर कब जागेंगे सिलेक्टर?

    अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस समय घरेलू क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से आग उगल रहे हैं और नेशनल टीम में वापसी के लिए एक बेहद मजबूत दावा पेश किया है। 35 वर्षीय शमी ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बंगाल की ओर से खेलते हुए जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 90 रन देकर 8 विकेट चटकाए,


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 17, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस समय घरेलू क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से आग उगल रहे हैं और नेशनल टीम में वापसी के लिए एक बेहद मजबूत दावा पेश किया है। 35 वर्षीय शमी ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बंगाल की ओर से खेलते हुए जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 90 रन देकर 8 विकेट चटकाए, जो उनके प्रथम श्रेणी करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

    मोहम्मद शमी ने किया कमाल

    इस घातक स्पैल के साथ ही वह इस सीजन में 36 विकेटों के साथ छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। शमी की धार और लय ने चयनकर्ताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया है। शमी के इस प्रदर्शन की खास बात उनकी निरंतरता है।

    तगड़ी फॉर्म में हैं शमी

    यह पिछली तीन पारियों में उनका दूसरा ‘फाइव विकेट हॉल’ था। इससे पहले उन्होंने बल्ले से भी अर्धशतक जड़कर अपनी फिटनेस और फॉर्म का प्रमाण दिया था। हालांकि, 35 साल की उम्र और भारतीय तेज गेंदबाजी यूनिट के भविष्य की ओर बढ़ने के कारण उनकी वापसी पर संशय बना हुआ है, लेकिन शमी के आंकड़े कुछ एक अलग कहानी बयां कर रहे हैं।

    अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति और शमी के बीच पिछले कुछ समय से रिश्तों में तल्खी की खबरें रही हैं। शमी ने अपनी भविष्य की योजना पर चयनकर्ताओं की चुप्पी पर सवाल उठाए थे। शमी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था और तब से वे टीम से बाहर हैं। अब क्रिकेट गलियारों में यह चर्चा तेज है कि क्या चयनकर्ता उन्हें अक्टूबर-नवंबर में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे के लिए एक ‘फेयरवेल सीरीज’ या आखिरी मौका देंगे?

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।