मोहम्मद शमी ने किया कमाल
इस घातक स्पैल के साथ ही वह इस सीजन में 36 विकेटों के साथ छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। शमी की धार और लय ने चयनकर्ताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया है। शमी के इस प्रदर्शन की खास बात उनकी निरंतरता है।
तगड़ी फॉर्म में हैं शमी
यह पिछली तीन पारियों में उनका दूसरा ‘फाइव विकेट हॉल’ था। इससे पहले उन्होंने बल्ले से भी अर्धशतक जड़कर अपनी फिटनेस और फॉर्म का प्रमाण दिया था। हालांकि, 35 साल की उम्र और भारतीय तेज गेंदबाजी यूनिट के भविष्य की ओर बढ़ने के कारण उनकी वापसी पर संशय बना हुआ है, लेकिन शमी के आंकड़े कुछ एक अलग कहानी बयां कर रहे हैं।
अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति और शमी के बीच पिछले कुछ समय से रिश्तों में तल्खी की खबरें रही हैं। शमी ने अपनी भविष्य की योजना पर चयनकर्ताओं की चुप्पी पर सवाल उठाए थे। शमी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था और तब से वे टीम से बाहर हैं। अब क्रिकेट गलियारों में यह चर्चा तेज है कि क्या चयनकर्ता उन्हें अक्टूबर-नवंबर में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे के लिए एक ‘फेयरवेल सीरीज’ या आखिरी मौका देंगे?













