अभिषेक शर्मा ने खाता तक नहीं खोला
दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज के तौर पर टूर्नामेंट में उतरे अभिषेक शर्मा इस समय अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। नीदरलैंड्स के खिलाफ शून्य पर आउट होते ही उन्होंने इस वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी बार डक बनाने का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अभिषेक की सबसे बड़ी समस्या उनकी अति-आक्रामक बल्लेबाजी शैली बन गई है, जहां वे पिच को समझे बिना पहली ही गेंद से बड़े शॉट खेलने की कोशिश कर रहे हैं। सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसी टीमों के खिलाफ अगर सलामी जोड़ी अच्छी शुरुआत नहीं दे पाती, तो मिडिल ऑर्डर पर दबाव बढ़ना तय है जो भारत की हार का कारण बन सकता है।
तिलक वर्मा की धीमी बल्लेबाजी
मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा की भूमिका टीम को स्थिरता देने की है, लेकिन मौजूदा टूर्नामेंट में वे संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। हालांकि नीदरलैंड्स के खिलाफ उन्होंने 28 रनों की पारी खेली, लेकिन उनकी स्ट्राइक रेट (24 गेंदों में 28 रन) टी20 फॉर्मेट के हिसाब से काफी धीमी रही। मिडिल ओवरों में रन गति को बनाए रखने में उनकी विफलता भारतीय पारी की लय बिगाड़ रही है। यदि नॉकआउट चरण में तिलक इसी तरह गेंदों को बर्बाद करते हैं, तो डेथ ओवरों के बल्लेबाजों के पास रन बनाने के लिए पर्याप्त समय नहीं बचेगा जिससे भारत एक बड़े स्कोर से चूक सकता है।
वाशिंगटन सुंदर को करना होगा ड्रॉप
अक्षर पटेल की जगह टीम में शामिल किए गए वाशिंगटन सुंदर के लिए नीदरलैंड्स का मैच एक बड़े अवसर जैसा था, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से निराश किया। सुंदर ने न केवल गेंदबाजी में महंगे साबित हुए (4 ओवर में 36 रन), बल्कि बल्ले से उन्हें कमाल दिखाने का मौका ही नहीं मिला। ऐसे में सुपर 8 में उनकी जगह अक्षर पटेल को ही वापस प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है।













