भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट करीब 42.1 बिलियन डॉलर का है, जबकि ग्लोबल मार्केट 4.6 ट्रिलियन डॉलर का है। भारत ने मोबाइल फोन, कंस्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इक्विपमेंट्स के मामले में अच्छा दमखम दिखाया है। इसमें कहा गया कि ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड बहुत हद तक पूर्वी एशिया में केंद्रित है और चीन, ताइवान, साउथ कोरिया और वियतनाम इंटीग्रेटेड सर्किट्स और सेमीकंडक्टर जैसे हाई-टेक कंपोनेंट्स बनाने में आगे हैं।
ग्रेटर नोएडा में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट, 21 फरवरी को पीएम मोदी और सीएम योगी रखेंगे आधारशिला
इलेक्ट्रॉनिक गुड्स का एक्सपोर्ट
वहीं, भारत मुख्य रूप से मोबाइल फोन, कंस्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इक्विपमेंट्स असेंबली करते हुए फिनिश्ड इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स का सप्लायर बना हुआ है। भारत में वैल्यू एडिशन, टेक्नोलॉजिकल लर्निंग और सप्लाई चेन इंटीग्रेशन के मोर्चे पर कमजोरी है। रिपोर्ट में सलाह दी गई कि भारत को कॉस्ट डिसएडवांटेज दूर करने, फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स का फायदा उठाने और स्ट्रैटेजिक कंपोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की जरूरत है, जिससे इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स एक्सपोर्ट बढ़ सके।













