मंगलवार को बिटकॉइन, इथेरियम, हाइपरलिक्विड आदि जैसी क्रिप्टो में पिछले 24 घंटे में गिरावट आई। वहीं यूनियन क्रिप्टो ने इतने समय में 177 फीसदी रिटर्न दे दिया। यानी इस क्रिप्टो ने 24 घंटे में निवेशकों के एक लाख रुपये को 2.77 लाख रुपये में बदल दिया। हालांकि हफ्तेभर में इसमें गिरावट देखी गई है। 7 दिन में यह क्रिप्टो 20 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गई है। वहीं एक महीने में यह 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ी है।
₹18000000000000 स्वाहा, 24 घंटे में डूबी क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया, फीयर एंड ग्रीड इंडेक्स 5 पर
मार्केट कैप में गिरावट
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो ग्लोबल मार्केट कैप में भी गिरावट आई है। यह मार्केट कैप करीब आधा फीसदी गिरकर 2.36 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। पिछले कुछ दिनों में फीयर एंड ग्रीड फैक्टर में कुछ सुधार हुआ है। यह कल यानी सोमवार को 9 पर था जो अब एक अंक चढ़कर 10 पर आ गया है।
बिटकॉइन 70 हजार डॉलर से नीचे
मंगलवार को दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो बिटकॉइन में भी गिरावट आई। दोपहर करीब 3 बजे यह 69,134 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। पिछले 24 घंटों में ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी भारी गिरावट आई, जो 300 अरब डॉलर से घटकर करीब 111 अरब डॉलर रह गया। CoinDCX रिसर्च टीम का कहना है कि बिटकॉइन अभी भी 70,000 डॉलर के आसपास एक सीधी रेखा में बना हुआ है। इस पर ज्यादा तेजी या मंदी का असर नहीं दिख रहा है। कुल मिलाकर, बाजार में अभी भी डर का माहौल है, लेकिन यह स्थिर होने की कोशिश कर रहा है।
डिस्क्लेमर: क्रिप्टोकरेंसी में 24 घंटे कारोबार होता है। ऐसे में इनकी कीमत पल-पल बदलती रहती है। कुछ ही मिनटों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमत काफी गिर जाती है और निवेशकों को बड़ा नुकसान हो जाता है। ऐसे में इसमें निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें।













