• Technology
  • 50MP के 3 कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ आए Vivo V70, V70 Elite, क्‍यों खरीदें और क्‍यों नहीं?

    Vivo V70, V70 Elite: वीवो ने भारत में अपनी V सीरीज के नए स्‍मार्टफोन्‍स Vivo V70 और V70 Elite को लॉन्‍च कर दिया है। इनमें 50 मेगापिक्‍सल के 3 कैमरा दिए गए हैं। 6500mAh की बैटरी है, जो 90W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इनमें 16GB तक रैम दी गई है। Vivo V70


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 19, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Vivo V70, V70 Elite: वीवो ने भारत में अपनी V सीरीज के नए स्‍मार्टफोन्‍स Vivo V70 और V70 Elite को लॉन्‍च कर दिया है। इनमें 50 मेगापिक्‍सल के 3 कैमरा दिए गए हैं। 6500mAh की बैटरी है, जो 90W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इनमें 16GB तक रैम दी गई है। Vivo V70 की शुरुआती कीमत 45,999 रुपये है। V70 Elite के दाम 51,999 रुपये से शुरू होते हैं। वीवो ने कैमरा फोन के तौर पर अपनी पहचान बना ली है। अगर आप कैमरा लवर हैं तो इन स्‍मार्टफोन्‍स काे बिना हिचक ले सकते हैं। हालांकि कंपनी कीमतों को थोड़ा कम रख सकती थी, इसलिए ऐसे लोग जिन्‍हें 45 हजार खर्च नहीं करने, उन्‍हें इन फोन्‍स को इग्‍नोर करना चाहिए।

    Vivo V70, V70 Elite के फीचर्स स्‍पेस‍िफ‍िकेशन

    Display: दोनों फोन्‍स में 6.59 इंच का 1.5K रेजॉलूशन वाला फ्लैट एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह HDR10+ और 120Hz रिफ्रेश रेट को ऑफर करता है। डिस्‍प्‍ले में पीक ब्राइटनैस 5000 निट्स है।

    Chipset: Vivo V70 में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट दिया गया है। यह 4एनएम प्रोसेस पर बना है, जबकि V70 Elite में स्‍नैपड्रैगन 8एस जेन3 चिपसेट है। यह भी 4एनम प्रोसेस पर बना है।

    RAM: इन फोन्‍स में 8 जीबी और 12 जीबी रैम दी गई है। V70 Elite में 16 जीबी रैम ऑप्‍शन में मिलता है।

    OS: यह एंड्रॉयड 16 ओएस पर चलता है, जिसमें OriginOS 6 की लेयर है।

    Camera: दोनों फोन्‍स में 50 मेगापिक्‍सल का मेन बैक कैमरा है। यह Sony IMX766 सेंसर है और OIS सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 8MP अल्‍ट्रा वाइड कैमरा है, जो 115 डिग्री के फील्‍ड ऑफ व्‍यू को कवर करता है साथ ही 50MP का पेरिस्‍कोप टेल‍िफोटो कैमरा दिया गया है। इन फोन्‍स से 4K 60fps वीडि‍यो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। दोनों फोन्‍स में 50 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा मिलता है।

    Battery: ये फोन 6500mAh बैटरी के साथ आते हैं, जो 90 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    अन्‍य खूबियां: इनमें इन-डिस्‍प्‍ले 3D अल्‍ट्रासोनिक फ‍िंगरप्रिंटर सेंसर दिया गया है।

    Vivo V70, V70 Elite के प्राइस

    Vivo V70 की कीमत 45,999 रुपये से शुरू होती है। यह 8GB + 256GB मॉडल के दाम हैं। 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 49,999 रुपये है। V70 Elite के प्राइस 51,999 रुपये हैं 8GB + 256GB मॉडल के लिए। इनके 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 56,999 रुपये है, जबकि 12GB + 512GB मॉडल के दाम 61,999 रुपये हैं। प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। सेल 26 फरवरी से होगी।

    क्‍यों खरीदें और क्‍यों नहीं

    अगर आप 50 हजार रुपये से कम कीमत में एक अच्‍छा कैमरा फोन खरीदना चाहते हैं तो Vivo V70 और V70 Elite अच्‍छी चॉइस हो सकते हैं। डिजाइन और बेहतर डिस्‍प्‍ले के लिए भी इन फोन्‍स को लिया जा सकता है। बैटरी भी प्रभावित करने वाली है। हालांकि चिपसेट 4एनएन प्रोसेस पर बना इस्‍तेमाल हुआ है जिसे और बेहतर किया जा सकता था। अगर आप ज्‍यादा पैसा नहीं खर्चना चाहते तो Vivo V70 के बेस मॉडल के अलावा बाकी मॉडलों के बारे में विचार ना करें।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।