• Technology
  • 50MP कैमरा, सबसे पावरफुल प्रोसेसर के साथ आएंगे Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+? बैटरी दे सकती है झटका

    Samsung Galaxy S26 सीरीज को इस महीने लॉन्‍च करने की तैयारी है। सैमसंग के अपकमिंग फ्लैगश‍िप स्‍मार्टफोन 25 फरवरी को दुनियाभर में दस्‍तक दे सकते हैं। हालांकि अभी लॉन्‍च डेट कन्‍फर्म नहीं हुई है लेकिन इस सीरीज से जुड़े फोन्‍स के बारे में ज्‍यादा जानकारियां सामने आने लगी हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार,Samsung Galaxy S26


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Samsung Galaxy S26 सीरीज को इस महीने लॉन्‍च करने की तैयारी है। सैमसंग के अपकमिंग फ्लैगश‍िप स्‍मार्टफोन 25 फरवरी को दुनियाभर में दस्‍तक दे सकते हैं। हालांकि अभी लॉन्‍च डेट कन्‍फर्म नहीं हुई है लेकिन इस सीरीज से जुड़े फोन्‍स के बारे में ज्‍यादा जानकारियां सामने आने लगी हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार,Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+ के रेंडर्स व स्‍पेस‍िफ‍िकेशंस लीक हुए हैं। इनसे पता चलता है कि दोनों स्‍मार्टफोन्‍स में एकजैसा कैमरा सेटअप होगा। बैक साइड में 50 मेगापिक्‍सल का मेन र‍ियर कैमरा दिया जाएगा। दोनों फोन्‍स में डिस्‍प्‍ले का फर्क प्रमुख होगा। हालांकि बैटरी के मामले में ये फोन झटका दे सकते हैं, क्‍योंकि बहुत बड़ा अपग्रेड नहीं मिलने की उम्‍मीद है।

    Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+ के लीक स्‍पे‍स‍िफ‍िकेशंस

    एंड्रॉयड हेडलाइंस की एक रिपोर्ट में सैमसंग गैलेक्‍सी एस26 सीरीज के रेंडर्स को लीक किया गया है। इसके अनुसार, दोनों फोन्‍स का डिजाइन पिछले साल आई S25 सीरीज के मॉडलों में मिलता-जुलता होगा। हालांकि कैमरा आईलैंड थोड़ा बदला हुआ हो सकता है। दोनों फोन्‍स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का होगा।

    डिस्‍प्‍ले से पता चलेगा फर्क

    जैसाकि हर बार होता आया है, Samsung Galaxy S सीरीज के दोनों शुरुआती मॉडल एक जैसे दिखते हैं। उनका पहचान डिस्‍प्‍ले से की जाती है। बेस मॉडल में कॉम्‍पैक्‍ट और प्‍लस मॉडल में थोड़ा बड़ा डिस्‍प्‍ले दिया जाता है। इस बार भी ऐसा ही होने वाला है। रिपोर्ट्स पर भरोसा करें तो Galaxy S26 में 6.3 इंच फुलएचडी प्‍लस एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा, जबकि‍ प्‍लस मॉडल में थोड़ा बड़ा डिस्‍प्‍ले होगा, जोकि क्‍वाड एचडी प्‍लस एमोलेड पैनल रहेगा।

    Samsung Galaxy S26 सीरीज कैमरा

    Samsung Galaxy S26 और प्‍लस मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की बात कही जा रही है। मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल के अलावा फोन में 12 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया जाएगा। 10 मेगापिक्‍सल का टेलिफोटो सेंसर दिया जा सकता है। फोन में 12 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा बताया जा रहा है। इस बार भी कंपनी डुअल चिप स्‍ट्रैटिजी को अपना सकती है। यानी कुछ बाजारों में एक प्रोसेसर जबकि अन्‍य में दूसरा प्रोसेसर दिया जा सकता है।

    अगर ऐसा हुआ तो Galaxy S26 में एक्‍स‍िनॉस 2600 और स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 की लेयर वाले वनयूआई 8.5 पर चल सकता है। बेस मॉडल में 4300 एमएएच बैटरी दी जा सकती है। प्‍लस मॉडल में 4900 एमएएच बैटरी मिलने की उम्‍मीद है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।