• Entertainment
  • ’52 की उम्र में आइटम सॉन्ग करके अच्छा लगता है’ मलाइका अरोड़ा बोलीं- मैं इसके लिए माफी क्यों मांगू?

    मलाइका अरोड़ा को बॉलीवुड में उनके आइटम नंबर्स के लिए जाना जाता है। चाहे वो शाहरुख खान के साथ ‘चल छैयां छैयां’ हो या फिर सलमान खान संग ‘मुन्नी बदनाम हुई’। उनके डांस को फैंस बेहद पसंद करते हैं। पर कई बार इसके लिए उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है। अब उन्होंने एक


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 14, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    मलाइका अरोड़ा को बॉलीवुड में उनके आइटम नंबर्स के लिए जाना जाता है। चाहे वो शाहरुख खान के साथ ‘चल छैयां छैयां’ हो या फिर सलमान खान संग ‘मुन्नी बदनाम हुई’। उनके डांस को फैंस बेहद पसंद करते हैं। पर कई बार इसके लिए उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की है और कहा कि आइटम सॉन्ग करके उन्हें मजबूती का एहसास होता है। वो इसके लिए माफी क्यों मांगे।

    मलाइका अरोड़ा को 2025 में यो यो हनी सिंह के ‘चिलगम’ म्यूजिक वीडियो में देखा गया था। इसके बाद वो आदित्य सरपोतदार की फिल्म ‘थामा’ के गाने ‘पॉइजन बेबी’ में नजर आईं। इसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना भी थीं।

    माफी मांगने की जरूरत है क्या?

    मलाइका अरोड़ा ने नम्रता ज़कारिया के यूट्यूब शो में करियर और पर्सनल लाइफ के बारे में बात की। उनसे पूछा गया कि क्या वो इस इमेज को अपना मानती हैं, जो उनकी परफॉर्मेंस से जुड़ी है? तो उन्होंने कहा, ‘क्यों नहीं? मुझे इस कम करने या इसके लिए माफी मांगने की क्या जरूरत है? आपको चीजों के लिए ट्रोल किया जाता है। बहुत से लोग अलग-अलग बातें कहते हैं, लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि इसमें इतनी बड़ी क्या बात है। डांस एक एक्सप्रेशन है। मुझे सच में बहुत अच्छा लगता है कि मैं 52 की उम्र में ये सब कर पा रही हूं। मैं जरूर कुछ सही कर रही हूं।’

    मलाइका ने कहा- अच्छा महसूस होता है

    मलाइका ने आगे कहा, ‘ये बहुत ही एम्पावरिंग है। इससे मुझे बहुत अच्छा महसूस होता है।’ एक्ट्रेस ने ‘हाउसफुल 2’ के ‘अनारकली’, ‘दबंग’ में ‘मुन्नी बदनाम’, ‘वेलकम’ में ‘होठ रसीले’ और ‘दिल से’ में ‘चल छैयां छैयां’ जैसे हिट गाने किए हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।