• Business
  • 52 हफ्ते के टॉप पर सरकारी कंपनी का शेयर, ट्रंप के एक बयान ने करा दी मौज

    नई दिल्ली: ऑयल इंडिया के शेयर बुधवार को बीएसई पर 9.6% तक उछलकर 492 रुपये पर पहुंच गया जो इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है। पिछले दो दिन में इसमें 13 फीसदी तेजी आई है। पिछले सत्र में यह 448.60 रुपये पर बंद हुआ था और आज 454.50 रुपये पर खुला। इसकी वजह वैश्विक


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 28, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: ऑयल इंडिया के शेयर बुधवार को बीएसई पर 9.6% तक उछलकर 492 रुपये पर पहुंच गया जो इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है। पिछले दो दिन में इसमें 13 फीसदी तेजी आई है। पिछले सत्र में यह 448.60 रुपये पर बंद हुआ था और आज 454.50 रुपये पर खुला। इसकी वजह वैश्विक कच्चे तेल की कीमत ों में आई तेज उछाल है। भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के कारण कच्चे तेल की कीमत चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

    अमेरिका-ईरान और रूस-यूक्रेन संघर्षों को लेकर चिंताएं, साथ ही अमेरिका में आए बर्फीले तूफान के कारण कच्चे तेल के उत्पादन और निर्यात में आई रुकावटों ने बाजार की धारणा को मजबूत किया और तेल की कीमतों को सहारा दिया। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 34 सेंट बढ़कर 67.91 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और ईरान पर संभावित अमेरिकी हमले की अटकलों से जुड़े तनाव ने भी तेल की कीमतों को प्रभावित किया।

    Share Market Crash: शेयर मार्केट क्रैश… एक दिन में ₹9000000000000 डूबे, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा गिरा

    क्यों चढ़ी तेल की कीमत?

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि एक और अमेरिकी जहाजी बेड़ा ईरान की ओर बढ़ रहा है। ट्रंप ने कहा, “एक और खूबसूरत जहाजी बेड़ा अभी ईरान की ओर खूबसूरती से बढ़ रहा है। मुझे उम्मीद है कि वे एक सौदा करेंगे।” तेल की कीमतें दिसंबर में रूस और यूक्रेन तथा मिडिल ईस्ट के बीच तनाव कम होने की उम्मीदों के कारण कई साल के निचले स्तर पर आ गई थी।

    ऑयल इंडिया जैसी अपस्ट्रीम ऑयल कंपनियों के लिए तेल की कीमतों में वृद्धि फायदेमंद है। कीमतों में हरेक डॉलर की बढ़ोतरी इसके सालाना रेवेन्यू को काफी लाभ पहुंचा सकती है। OPEC प्लस की एक बैठक 1 फरवरी को होने वाली है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी ने कहा कि 2-3 सप्ताह के समय-सीमा के साथ इसे खरीदें। पिछले कुछ सत्रों का डाउन ट्रेंड तेजी से ऊपर की ओर मुड़ता दिख रहा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।