• Business
  • 590 करोड़ रुपये का घोटाला… हरियाणा सरकार के अकाउंट में हेराफेरी, IDFC फर्स्ट बैंक के 4 कर्मचारी निलंबित

    नई दिल्ली: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। यह घोटाला बैंक की चंडीगढ़ ब्रांच में हुआ है और इसमें हरियाणा सरकार के खाते शामिल हैं। बैंक ने बताया है कि इस मामले में चार संदिग्ध कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है और जांच चल रही है। बैंक ने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 22, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। यह घोटाला बैंक की चंडीगढ़ ब्रांच में हुआ है और इसमें हरियाणा सरकार के खाते शामिल हैं। बैंक ने बताया है कि इस मामले में चार संदिग्ध कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है और जांच चल रही है।

    बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा है कि वह इस धोखाधड़ी में शामिल कर्मचारियों और बाहरी लोगों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक, दीवानी और आपराधिक कार्रवाई करेगा। बैंक के मुताबिक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ ब्रांच के कुछ कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार से जुड़े खातों से 590 करोड़ रुपये की हेराफेरी की है।
    बिना काम ₹90 लाख सैलरी! अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति ने कैसे किया यह घोटाला?

    दर्ज कराई शिकायत

    बैंक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है और जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग देने का वादा किया है। बैंक ने कुछ लाभार्थी बैंकों से उन खातों में जमा रकम को फ्रीज करने का अनुरोध भी किया है, जिनमें संदिग्ध लेनदेन हुआ है। इसके अलावा, बैंक एक स्वतंत्र बाहरी एजेंसी से इस मामले की फॉरेंसिक जांच भी करवा रहा है।

    कैसे पकड़ में आई गड़बड़?

    यह धोखाधड़ी तब सामने आई जब हरियाणा सरकार ने बैंक से अपना खाता बंद करने और पैसे किसी दूसरे बैंक में ट्रांसफर करने का अनुरोध किया। इस प्रक्रिया के दौरान, बैंक को खातों में बताई गई राशि और असल जमा राशि के बीच कुछ गड़बड़ी दिखी। दरअसल, 18 फरवरी 2026 से हरियाणा सरकार के कुछ विभागों ने बैंक से अपने खातों के बारे में संपर्क करना शुरू किया था। इसी दौरान, बैंक के खातों में जमा राशि और सरकार द्वारा बताई गई राशि के बीच अंतर पाया गया। बैंक ने साफ किया है कि यह धोखाधड़ी सिर्फ चंडीगढ़ ब्रांच में हरियाणा सरकार से जुड़े कुछ खास खातों तक ही सीमित है। इसका असर बैंक के दूसरे ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा।

    बैंक ने तुरंत की कार्रवाई

    बैंक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बैंक इस मामले की गहराई से जांच करवा रहा है ताकि असली दोषियों का पता लगाया जा सके और सरकारी पैसों की रिकवरी की जा सके। बैंक ने भरोसा दिलाया है कि वह इस मामले को पूरी गंभीरता से ले रहा है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।