हेयर ट्रांसप्लांट एक्सपर्ट ने बताई सच्चाई
जी हां, आपको जानकर हैरानी होनी नहीं चाहिए, क्योंकि कहीं ना कहीं हम सभी इस बात को जानते हैं कि सलमान खान के बाल पूरी तरह से नेचुरल नहीं है। उन्होंने अपने बालों में कुछ ना कुछ जरूर करवाया है। इसी का जवाब डॉ. किरण चोटालिया ने दिया है। उन्होंने अपनी यूट्यूब वीडियो में बताया कि सलमान खान हेयर ट्रांसप्लांट पूरे देश में सबसे बेहतरीन है। डॉ. ने कहा कि सलमान खान का पहला ट्रांसप्लांट 2001 या 2 में हुआ था। इसके बाद उनकी हेयर लाइन ठीक हो गई थी। मगर इसमें हेयर लाइन की शेप को लेकर कुछ गलतियां रह गई थीं। इन्हें ठीक करने के लिए एक्टर का दूसरा ट्रांसप्लांट 2010 से 12 के बीच में हुआ था। इसके बाद हेयर लाइन की शेप में भी सुधार आया था। आइए हेयर पैच और हेयर ट्रांसप्लांट के बीच अंतर समझ लेते हैं।
https://www.youtube.com/shorts/XDXltnH4x_I
हेयर ट्रांसप्लांट क्या है?
बता दें कि हेयर ट्रांसप्लांट एक कॉस्मेटिक सर्जरी होती है। इसमें सिर के पीछे या किनारों जैसे स्वस्थ हिस्सों से बाल के फॉलिकल्स को निकालकर गंजे या पतले हो चुके हिस्सों में लगाया जाता है। आप समझ सकते हैं कि बाल जहां से निकलते हैं, उसी जगह को एक बार फिर से तैयार किया जाता है। इससे बालों की थिकनेस फिर से बढ़ती है और ये नेचुरल नजर आते हैं।
हेयर पैच क्या है?
हेयर पैच कॉस्मेटिक सर्जरी नहीं है। इसमें आपके सिर में कोई कट नहीं लगाया जाता है। आप इस तरीके को खाली जगह पर नए और नकली बाल लगाने की प्रोसेस की तरह देख सकते हैं। इस प्रोसेस में आर्टिफिशियल हेयर से बने एक छोटे से पैच को गोंद, टेप या क्लिप की मदद से गंजे या पतले हो रहे हिस्से पर लगाया जाता है। इससे व्यक्ति के बाल तुरंत घने और नेचुरल दिखने लगते हैं।
(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से यूट्यूब पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। आज़ाद हिन्द इसकी सत्यता,सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)














