• Sports
  • 7 खेल, 17 स्टेडियम, 16 हजार से अधिक खिलाड़ी, आज से शुरू होगा दिल्ली खेल महाकुंभ

    Azad Hind रिपोर्ट, नई दिल्ली: आज से दिल्ली खेल महाकुंभ का आगाज होगा। शहर के अलग-अलग कोने में खिलाड़ियों का हुजूम नजर आएगा ‘खेलो इंडिया की तर्ज पर ‘खेलो दिल्ली दिल्ली खेल महाकुंभ’का आयोजन दिल्ली के 17 स्टेडियम में होगा। 7 खेल के लिए 16 हजार से ज्यादा खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, प्रक्रिया नारी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 13, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Azad Hind रिपोर्ट, नई दिल्ली: आज से दिल्ली खेल महाकुंभ का आगाज होगा। शहर के अलग-अलग कोने में खिलाड़ियों का हुजूम नजर आएगा ‘खेलो इंडिया की तर्ज पर ‘खेलो दिल्ली दिल्ली खेल महाकुंभ’का आयोजन दिल्ली के 17 स्टेडियम में होगा। 7 खेल के लिए 16 हजार से ज्यादा खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, प्रक्रिया नारी है।

    खेल मंत्री आशीष सूद का बयान

    गुरुवार को दिल्ली के खेल मंत्री आशीष सूद ने विभिन्न राज्यों से आए 50 से अधिक खेल इन्फ्लुएंसर, फिटनेस कोच और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित खिलाड़ियों से संवाद किया। आशीष सूद ने कहा कि हमारा गोल है कि 30 हजार से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में उतरें। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उचित मंच और अवसर देने की है। हमारा गोल है कि ‘दिल्ली खेल महाकुंभ के साथ दिल्ली के स्पोट्र्स कल्चर को फैलाब गेस्ट एडिटर की पसंद मिले। ‘दिल्ली खेल महाकुंभ इवेंट के बैंड एंबेसडर है क्रिकेटर शिखर धवन और नैस्कॉट है रणवीर।

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी उद्घाटन

    छत्रसाल स्टेडियम में इस इवेंट का उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी। इस मौके पर मार्च पास्ट का नेतृत्व दिल्ली के पैरा एथलीट करेंगे। आशीष सूद ने कहा कि यह महाकुंभ एक महीने तक 17 विभिन्न स्टेडियम और अलग-अलग वेन्यू जैसे बवान, विकासपुरी, नजफगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्र में रखा जाएगा, ताकि हर क्षेत्र के युवाओं को समान अवसर मिला सके।

    मंत्री ने कहा कि यह दिल्ली के खेल इतिहास के लिए एक ऐतिहासिक पल है, जिसके माध्यम से राजधानी में खेल संस्कृति को सशक्त बनाने का संकल्पा लिया गया है। सूद ने बताया कि अब तक 16 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है और यह प्रक्रिया जरी है। हमारा गोल है कि एक माह तक चलने वाले इस इवेंट में 30 हजारा से अधिक खिलाड़ी भाग लें।

    आगमी वर्षों में इसे प्रति वर्ष 1 लाख से अधिक खिलाड़ियों को ग्रासरूट स्तर पर जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। शिक्षा और खेल मंत्री ने बताया कि महोत्सव में महिलाओं को भी प्रतिभा दिखाने का प्लैटफॉर्म मिलेगा। उनकी सेफ्टी का भी विषय ध्यान रखा जाएगा । उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन सिखाता है और उन्हें नशे और बाकी बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस आयोजन के माध्यम से ना केवल प्रतिभाओं की पहचान ही नहीं होगी, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में ठोस प्रयास किए भी जाएंगे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।