• Entertainment
  • ‘7 बेडरूम फ्लैट जितनी कीमत होगी’, अर्चना की अंगूठी देख हैरान सुनील ग्रोवर, कृष्णा बोले- बहुत पैसा है

    कपिल शर्मा का नेटफ्लिक्स पर शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ स्ट्रीम हो रहा है। इसके कई एपिसोड आ चुके हैं। शो में जज की कुर्सी पर नजर आने वाली अर्चना पूरन सिंह अपने यूट्यूब चैनल पर ‘बिहाइंड द सीन’ वीडियोज भी पोस्ट करती हैं, जोकि बहुत ही मजेदार होता है। इस बार जब वो


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 13, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कपिल शर्मा का नेटफ्लिक्स पर शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ स्ट्रीम हो रहा है। इसके कई एपिसोड आ चुके हैं। शो में जज की कुर्सी पर नजर आने वाली अर्चना पूरन सिंह अपने यूट्यूब चैनल पर ‘बिहाइंड द सीन’ वीडियोज भी पोस्ट करती हैं, जोकि बहुत ही मजेदार होता है। इस बार जब वो सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक से उनकी वैनिटी वैन में मिलने पहुंचीं तो सभी का ध्यान उनकी बड़ी सी डायमंड रिंग पर चला गया। उनकी मजेदार बातें खूब वायरल हो रही हैं।

    इस वीडियो में दिखाया गया है कि अर्चना पूरन सिंह का पूरा परिवार, उनके पति परमीत सेठी, दोनों बेटे सभी से पूछते हैं कि आज क्या स्पेशल है। फिर अर्चना उन्हें बताती हैं कि आज कपिल शर्मा के शो की शूटिंग का पहला दिन है।

    अर्चना पूरन सिंह का व्लॉग

    कृष्णा अभिषेक ने कहा- बहुत पैसा है

    इसके बाद अर्चना फिल्म सिटी जाती हैं, जहां अपनी वैनिटी वैन में तैयार होती हैं। इसके बाद वो कीकू शादरा और फिर कृष्णा अभिषेक के पास जाती हैं। यहां पर कृष्णा की नजर उनकी अंगूठी पर पड़ती है, जिसे देख उनकी आंखें फटी रह जाती हैं। वो मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि वो बहुत अमीर हैं।

    सुनील ने भी किया मजाक

    इसके बाद वो सेट पर जाती हैं, जहां कपिल शर्मा से लेकर महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी खूब मस्ती-मजाक करते हैं। फिर अर्चना को सुनील ग्रोवर की वैनिटी वैन में देखा जाता है। यहां पर सुनील ने तुरंत कहा कि इस अंगूठी की कीमत मुंबई में 7 बेडरूम फ्लैट जितनी होगी। इसके बाद वो पूछते हैं कि शो में उनके ऊपर जो मजाक किया जाता है, उससे वो नाराज तो नहीं होती हैं, तो अर्चना ने कहा कि बिल्कुल नहीं। फिर सुनील मजाक में कहते हैं, बस यही तो सुनना चाहते थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।