• Entertainment
  • 70वें फिल्मफेयर पुरस्कार में छाई ‘पुष्पा 2’, अल्लू अर्जुन की फिल्म की झोली में गिरे कितने अवॉर्ड

    साल 2024 में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया था। फिल्म ने भारत समेत इंटरनैशनल लेवल पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। अब फिल्म साउथ सिनेमा के 70वें फिल्मफेयर पुरस्कार में भी छा चुकी है। एक्टर और उनकी फिल्म ने एक नहीं, बल्कि


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 23, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    साल 2024 में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया था। फिल्म ने भारत समेत इंटरनैशनल लेवल पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। अब फिल्म साउथ सिनेमा के 70वें फिल्मफेयर पुरस्कार में भी छा चुकी है। एक्टर और उनकी फिल्म ने एक नहीं, बल्कि कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। तो चलिए जानते हैं कि तकरीबन 500 करोड़ के बजट में बनी फिल्म की झोली में कितने अवॉर्ड आए हैं।

    अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ने साउथ सिनेमा के 70वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में सबसे ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। तेलुगु भाषा की बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड ‘पुष्पा 2’ को मिला है। बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड ‘पुष्पा 2’ के निर्देशक सुकुमार ने अपने नाम किया। इसके साथ बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अल्लू अर्जुन को फिल्म ‘पुष्पा 2’ के लिए ही मिला है। फिल्म में एक्टर की एक्टिंग लोगों के सिर चढ़कर बोली थी और कमाई के आंकड़ों से साफ है कि ‘पुष्पा 2’ का रेकॉर्ड तोड़ पाना हर किसी के बस की बात नहीं है।

    बेस्ट म्यूजिक एल्बम का अवॉर्ड ‘पुष्पा 2’ को

    इसके अलावा, बेस्ट म्यूजिक एल्बम का अवॉर्ड ‘पुष्पा 2’ के लिए ही देवी श्री प्रसाद को मिला है। बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का खिताब भी फिल्म पुष्पा-2 के लिए सेट डिजाइनर रामकृष्ण और मोनिका को मिला है। कुल मिलाकर फिल्म के खाते में 5 अवॉर्ड आए हैं। बता दें कि 70वें फिल्मफेयर पुरस्कार में किसी दूसरी फिल्म को अलग-अलग कैटेगरी में इतने अवॉर्ड्स नहीं मिले हैं।

    ‘पुष्पा-2’ ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की

    साल 2024 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा-2’ ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की। फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया, जबकि भारत में फिल्म सभी भाषाओं में लगभग 1400 करोड़ कमा चुकी है। इसमें हिंदी बेल्ट का बड़ा योगदान रहा था। फिल्म ने पहले ही दिन ‘आरआरआर’ और ‘केजीएफ’ को भी कमाई में पीछे छोड़ दिया था।

    ‘पुष्पा-2’ ने पहले ही दिन जबरदस्त कमाई की

    पहले दिन के ओपनिंग कलेक्शन की बात करें तो ‘आरआरआर’ ने 133 करोड़ और ‘केजीएफ’ ने 116 करोड़ का कलेक्शन किया था, लेकिन ‘पुष्पा-2’ ने पहले ही दिन लगभग 163 करोड़ का कलेक्शन किया, जो दोनों ही फिल्मों से बहुत ज्यादा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।