• Entertainment
  • 70 साल की कल्पना अय्यर ने ‘रंबा हो’ पर किया झूमकर डांस, ‘धुरंधर’ फैंस बोले- शरारत सिखावां फेल है

    दिग्गज 70 साल की एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने हाल ही में एक फैमिली फंक्शन में अपने मशहूर गाने ‘रम्बा हो हो हो’ पर डांसकरके सबको चौंका दिया। उन्होंने वही एनर्जी दिखाई जिसने उन्हें कई साल पहले फेमस बना दिया था। यह गाना पहली बार 1981 की फिल्म ‘अरमान’ में देखा गया था, जो एक क्लासिक


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 31, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    दिग्गज 70 साल की एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने हाल ही में एक फैमिली फंक्शन में अपने मशहूर गाने ‘रम्बा हो हो हो’ पर डांसकरके सबको चौंका दिया। उन्होंने वही एनर्जी दिखाई जिसने उन्हें कई साल पहले फेमस बना दिया था। यह गाना पहली बार 1981 की फिल्म ‘अरमान’ में देखा गया था, जो एक क्लासिक ट्रैक है जिसे लोग आज भी पसंद करते हैं। इसे हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए एक नए वर्जन में भी इस्तेमाल किया गया है जिसके बाद ये और फेमस हो गया।

    कल्पना अय्यर के सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में 70 वर्षीय एक्ट्रेस को पारिवारिक शादी में डांस करते हुए दिखाया गया है, जहां उन्होंने आत्मविश्वास से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। खूबसूरत बैंगनी रेशमी साड़ी और काले-सुनहरे ब्लाउज में कल्पना डांस करते हुए बेहद खूबसूरत और दमकती हुई नजर आईं, जिससे लोगों को याद आ गया कि वह कभी बॉलीवुड की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक थीं। वीडियो शेयर करते हुए कल्पना ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ‘एक दोस्त ने मुझे यह वीडियो भेजा है, जो कल रात का है और मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि मैंने ऐसा किया… मैंने बहुत समय से डांस नहीं किया था और यह एक बहुत ही खास शाम थी… सिद्धांत की शादी।’

    कल्पना अय्यर के डांस की तारीफ

    फैंस ने दिग्गज एक्ट्रेस और उनकी अद्भुत एनर्जी की तारीफ करते हुए कमेंट सेक्शन को तुरंत भर दिया। एक फैन ने लिखा, ‘आप ही असली हैं! हमेशा आपसे प्यार है।’ दूसरे ने कहा, ‘हर कदम पर सुनहरा जादू, बिल्कुल वैसे ही जैसे आपने असली फिल्म में किया था। धन्यवाद, आपसे प्यार है।’ वहीं किसी और ने लिखा, ‘काश मैं भी ऐसी ही उम्र बिता पाती।’ एक धुरंधर फैन ने कहा- शरारात सिखावां वाली लड़कियां आपके सामने फेल हैं।

    कौन हैं कल्‍पना अय्यर, रह चुकी हैं मिस इंडिया फर्स्‍ट रनर-अप

    कल्पना अय्यर बीते जमाने की बेहद पॉपुलर एक्‍ट्रेस और सिंगर हैं। मुंबई में 26 जुलाई 1956 को उनका जन्‍म हुआ। साल 1980 और 1990 के दशक में उन्‍होंने 100 से अध‍िक हिंदी सिनेमा में काम किया है। बॉलीवुड में उनकी शुरुआत 1980 में रिलीज ‘लूटमार’ से एक डांसर के तौर पर हुई थी। साल 1981 में उन्‍हें पहला रोल ‘हमसे बढ़कर कौन’ फिल्‍म में मिलया था। कल्‍पना ने 1978 में मिस इंडिया में हिस्‍सा लिया था और फर्स्ट रनर-अप रही थीं। उन्होंने मिस वर्ल्ड 1978 ब्यूटी पेजेंट में हिंदुस्‍तान को रिप्रेजेंट किया, जहां वह टॉप 15 सेमी-फाइनलिस्ट में से एक थीं।

    ‘हम साथ साथ हैं’ के लिए किया जाता है याद

    कल्पना अय्यर 1980 के दशक में अपनी दमदार प्रेजेंस और अनोखे डांस के लिए जानी जाती थीं। उनका सबसे फेमस गाना ‘रम्बा हो हो हो’ है, लेकिन उन्होंने 1980 और 1990 के दशक में कई फिल्मों में छोटे-छोटे किरदारों में भी अपनी छाप छोड़ी। फैंस आज भी उन्हें हिट फिल्म ‘हम साथ साथ हैं‘ में संगीता के रोल में याद करते हैं, जहां उन्होंने रीमा लागू के किरदार की करीबी सहेली की भूमिका निभाई थी।

    कल्पना अय्यर की फिल्में

    उनके कुछ फेमस डांस में ‘हरि ओम हरि’ (प्यारा दुश्मन, 1980), ‘तू मुझे जान’ (वरदत, 1981) और ‘रम्भा हो’ (अरमान, 1981) शामिल हैं। उन्होंने कुछ बड़ी फिल्में की हैं जिनमें ‘सत्ते पे सत्ता’ (1982), ‘डिस्को डांसर’ (1982), ‘अंजाम’ (1994), ‘राजा हिंदुस्तानी’ (1996) और ‘हम साथ साथ हैं’ (1999)। ‘अंजाम’ फिल्म में जेल वार्डन के रोल में उनके अभिनय की काफी सराहना हुई, जिसमें बॉलीवुड के सुपरस्टार माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान भी थे। फिलहाल वो टेलीविजन पर भी काम कर रही हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।