• Business
  • 8 दिन में ₹6 लाख करोड़ स्वाहा! क्या $250 अरब की भारतीय आईटी इंडस्ट्री को बर्बाद कर देगा AI?

    नई दिल्ली: भारत की 250 अरब डॉलर की सॉफ्टवेयर सर्विसेज इंडस्ट्री इन दिनों गहरी मुसीबत में है। पिछले कुछ दिनों में आईटी शेयरों में भारी गिरावट आई है। पिछले आठ दिनों में आईटी कंपनियों का मार्केट कैप 5.7 लाख करोड़ रुपये कम हो चुका है। इस दौरान निफ्टी आईटी इंडेक्स में करीब 20 फीसदी गिरावट


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 13, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारत की 250 अरब डॉलर की सॉफ्टवेयर सर्विसेज इंडस्ट्री इन दिनों गहरी मुसीबत में है। पिछले कुछ दिनों में आईटी शेयरों में भारी गिरावट आई है। पिछले आठ दिनों में आईटी कंपनियों का मार्केट कैप 5.7 लाख करोड़ रुपये कम हो चुका है। इस दौरान निफ्टी आईटी इंडेक्स में करीब 20 फीसदी गिरावट आई है। पिछले दो दिन में ही यह करीब 10 फीसदी गिरा है। कई दिग्गज आईटी कंपनियों के शेयर 52 हफ्ते के न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुके हैं और निकट भविष्य में भी इसमें राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

    पिछले 8 दिन में इन्फोसिस के शेयरों में 21 फीसदी गिरावट आई है जबकि टीसीएस का शेयर 19 फीसदी, एचसीएल टेक का 17 फीसदी और विप्रो तथा टेक महिंद्रा का शेयर 13 फीसदी गिरा है। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस का शेयर पिछले साल अगस्त के अपने ऑल-टाइम हाई लेवल से 44 फीसदी गिर चुका है। इससे कंपनी का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपये से कम रह गया है। इससे पहले टीसीएस 2020 में इस स्तर पर थी। आज के कारोबार में इन्फोसिस का शेयर 7 फीसदी गिरा जबकि टीसीएस, एचसीएल टेक और विप्रो में 4 से 5 फीसदी गिरावट रही।

    ₹4.62 लाख करोड़ फुर्र! शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन हाहाकार, सेंसेक्स 800 अंक गिरा

    क्यों आई गिरावट?

    अमेरिका की एआई डेवलपर कंपनी Anthropic ने कुछ दिन पहले अपने नए टूल Claude 4.6 और Cowork लॉन्च किए थे। माना जा रहा है कि ये परंपरागत आईटी कंपनियों के लिए काल बन सकते हैं। जियोजित इनवेस्टमेंट में शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि एआई से भारत की आईटी सर्विसेज इंडस्ट्री में स्ट्रक्चरल शिफ्ट हो रहा है। इससे आने वाले दिनों में कंपनियों के रेवेन्यू पर असर पड़ सकता है। इससे छंटनी की आशंका बढ़ रही है। यानी आने वाले दिनों में आईटी इंडस्ट्री की समस्या और बढ़ सकती है।

    मास्टर कैपिटल सर्विसेज में चीफ रिसर्च ऑफिसर डॉ. रवि सिंह ने कहा कि आईटी सेक्टर स्ट्रक्चरल बदलाव का सामना कर रहा है जिससे शेयरों में दबाव बना रह सकता है। अमेरिका में भी टेक शेयरों में गिरावट आई है। साथ ही अमेरिका और यूरोप में क्लाइंट आईटी पर खर्च करने को लेकर सतर्क हो गए हैं। इन सबका असर आईटी कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिल रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि निवेशकों को घबराहट में बिकवाली से बचना चाहिए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।