सऊदी अरब में ही हाइवे 10 को दुनिया की दूसरी सबसे लंबी सीधी सड़क माना जाता है। इस पर 256 किमी तक कोई भी कर्व नहीं है। रूब अल खाली मरुस्थल में स्थित यह सड़क हरात को अल बाथा से जोड़ती है। इसका निर्माण किंग फहद ने अपने निजी उपयोग के लिए कराया था और इसे पार करने में करीब दो घंटे 17 मिनट का समय लगता है। इस लिस्ट में अगला नंबर पैराग्वे का है। इस दक्षिण अमेरिकी देश में Lagerenza-Estigarribia रोड पर करीब 207 किमी तक कोई मोड़ नहीं है। अमेरिका में नॉर्थ डकोटा में स्थित ND-46 W पर करीब 194 किमी तक कोई कर्व नहीं है। इसे अमेरिका और कनाडा में सबसे लंबी सीधी सड़क माना जाता है।
देहरादून से मसूरी के बीच बनने जा रहा 3500 करोड़ का हाइवे, 2 लंबी सुरंगों से कटेगा पहाड़, डिटेल जानिए
कौन-कौन है टॉप 10 में
ऑस्ट्रेलिया में बी71 यानी मिशेल हाइवे पर 191 किमी का स्ट्रेच एकदम सीधा है। इस लिस्ट में छठे नंबर पर अमेरिका का हाइवे US-54 W है जिसका 173 किमी हिस्सा एकदम सीधा है। मेक्सिको की सड़का México 1 में 169 किमी का एरिया एकदम सीधा है। इसी तरह अमेरिका के S-136 E पर 164 किमी सीधी सड़का है। सऊदी अरब में हाइवे 50 पर भी 153 किमी ऐसा स्ट्रेच है जिस पर कोई कर्व नहीं है।
अमेरिका के US-83 S हाइवे पर 149 किमी खंड पर कोई मोड़ नही है। ऑस्ट्रेलिया में आयर हाइवे पर 146 किमी लंबा स्ट्रेच कर्व फ्री है। यह नुलरबोर प्लेन से गुजरता है और 90 माइल स्ट्रेच के नाम से भी जाना जाता है। रेलवे की सबसे लंबी सीधी लाइन भी इसी इलाके में है। 478 किमी लंबा यह स्ट्रेच दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में है जिसे The Nullarbor कहते हैं।













