• Entertainment
  • ‘धुरंधर’ एक्टर अर्जुन रामपाल 6 साल बाद कबूला सच, दो बच्चों की मां गैब्रिएला बोलीं- एक्टर को है एक भयंकर प्रॉब्लम

    आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में क्रूर पाकिस्तानी मेजर इकबाल की भूमिका निभा रहे अर्जुन रामपाल ने अपनी लव पार्टनर और मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ सगाई की बात स्वीकार की है। अर्जुन रामपाल और डेमेट्रिएड्स दोनों हाल ही में रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने रिश्ते पर खुलकर बातें कीं।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 15, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में क्रूर पाकिस्तानी मेजर इकबाल की भूमिका निभा रहे अर्जुन रामपाल ने अपनी लव पार्टनर और मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ सगाई की बात स्वीकार की है। अर्जुन रामपाल और डेमेट्रिएड्स दोनों हाल ही में रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने रिश्ते पर खुलकर बातें कीं। इस दौरान डेमेट्रिएड्स ने कहा कि उन्होंने अभी शादी नहीं की है, तभी रामपाल ने कहा कि दोनों सगाई कर चुके हैं।

    यहां बता दें कि खुद से 14 साल छोटी गैब्रिएला से अर्जुन रामपाल को दो बेटे भी हैं। उन्होंने शादी तो नहीं की लेकिन वे दो बच्चों के पैरेंट्स जरूर बन चुके हैं। वहीं अर्जुन को पहली शादी से दो बेटियां भी हैं।

    ‘फिलहाल हमारी शादी नहीं हुई है’

    रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस ऐपिसोड का प्रोमो वीडियो शेयर किया। वीडियो में डेमेट्रिएड्स कहती दिख रही हैं, ‘फिलहाल हमारी शादी नहीं हुई है।’ इसके बाद रामपाल कहते हैं, ‘लेकिन हमारी सगाई हो चुकी है…हम आपके कार्यक्रम में यह बता रहे हैं।’ रामपाल ने जहां पैरेंटस खोने के बाद के दर्द पर बातें की वहीं गैब्रिएला ने बताया- अर्जुन को जबरदस्त ओसीडी की प्रॉब्लम है और मैं इनके बिल्कुल ऑपोजिट हूं। खुद के बारे में गैब्रिएला कहती हैं कि वो ऐसी हैं कि टूथपेस्ट भी खुला छोड़ देती हैं।

    2023 में दूसरे बेटे आरव का जन्म

    चक्रवर्ती ने वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, ‘गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और अर्जुन रामपाल को बधाई।’ दोनों 2018 में एक दूसरे के करीब आए थे। साल 2019 में उनके पहले बेटे अरिक जबकि 2023 में दूसरे बेटे आरव का जन्म हुआ।

    पहली शादी मेहर जेसिया से 998 में शादी हुई थी

    रामपाल ने इससे पहले मॉडल और फिल्म प्रड्यूसर मेहर जेसिया से शादी रचाई थी। दोनों की दो बेटियां महिका रामपाल और मायरा रामपाल हैं। रामपाल और जेसिया की 1998 में शादी हुई थी और उनका 2019 में तलाक हो गया था।

    फिल्म ‘धुरंधर’ की कमाई

    फिल्म ‘धुरंधर’ की बात करें तो इसमें अर्जुन का किरदार मेजर इकबाल भारत के खिलाफ लगातार साजिश करता है। उसके हाथ एक इंडियन ऑफिसर लग जाता है, जिसके साथ रूह कंपा देने वाली क्रूरता पर्दे पर दिखाई गई है। इसे रहमान डकैत के एक खतरनाक सीन के बाद दूसरा वीभत्स सीन कह सकते हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रखी है। इसने दूसरे रविवार तक वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कमाई कर ली है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।