• Lifestyle
  • असली नहीं है ‘धुरंधर’ में लहराते अक्षय खन्ना के बाल! जवानी से ही उठाया गंजेपन का बोझ, जानें क्या है समस्या

    धुरंधर मूवी को बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। हर कोई इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने का लुत्फ उठाना चाहता है। फिल्म में रणवीर सिंह से ज्यादा प्यार अक्षय खन्ना को मिल रहा है, हर कोई उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहा है। हर तरफ अक्षय खन्ना के उस जबरदस्त डांस मूव को


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 15, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    धुरंधर मूवी को बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। हर कोई इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने का लुत्फ उठाना चाहता है। फिल्म में रणवीर सिंह से ज्यादा प्यार अक्षय खन्ना को मिल रहा है, हर कोई उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहा है। हर तरफ अक्षय खन्ना के उस जबरदस्त डांस मूव को पसंद किया जा रहा है। लोग उनके लुक की भी तारीफे करते नहीं थक रहे हैं ,सभी को उनके कपड़ों से ज्यादा इंटरेस्ट हेयर स्टाइल में है। दरअसल, धुरंधर फिल्म में उनके स्टाइल और बालों का अलग से फैन बेस सा तैयार हो गया है। मगर क्या आप जानते हैं कि एक्टर के ये बाल, जो दिखने में इतने जबरदस्त लग रहे हैं। ये असली नहीं बल्कि नकली हैं? अब आप कहेंगे कि ये हम जानते हैं कि अक्षय खन्ना के बाल झड़ चुके हैं, जो कि सच है। मगर उनके बाल बढ़ती उम्र के साथ नहीं झड़े हैं। आइए अब इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

    कब से झड़ रहे अक्षय खन्ना के बाल?

    बता दें कि अक्षय खन्ना ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके बाल 19 या 20 साल की उम्र से झड़ने लगे थे। उनका हेयर फॉल इतना ज्यादा हो रहा था कि बाल में हाथ फेरते ही 10-15 स्ट्रैंड्स निकल जाते थे। इसके बाद एक समय ऐसा भी आ गया, जब उनके बाल जवानी में पूरी तरह से ही झड़ गए। इस समय भी उनके बाल बीच में से पूरी तरह से उड़ चुके हैं। उनके सिर के आसपास या यूं कहें कि साइड्स में बाल हैं, जो कि बहुत छोटे भी हैं।

    अक्षय खन्ना के बाल झड़ने का कारण?

    टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक, एक्टर अक्षय खन्ना के बाल झड़ने का मुख्य कारण एक मेडिकल स्थिति है। इस स्थिति को एलोपेसिया कहते हैं। इस बीमारी के कारण बाल तेजी से गिरते हैं और नए बाल उगते भी नहीं हैं। यही कारण है कि व्यक्ति किसी भी उम्र में गंजेपन का शिकार हो सकता है। इसका सबसे ज्यादा असर व्यक्ति को स्कैल्प पर दिखाता है। बता दें कि एलोपेसिया की समस्या महिला, पुरुष या बच्चे किसी को भी हो सकता है।

    एलोपेसिया क्या है?

    इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, एलोपेसिया बालों के झड़ने का कारण होती है। इससे सिर, भौंहों, पलकों या शरीर के अन्य हिस्सों पर हो सकता है और ये अस्थायी या स्थायी हो सकता है। इसके कई कारण होते हैं। जैसे कि हार्मोनल बदलाव, ऑटो इम्यून डिजीज, तनाव आदि। आप इस स्थिति का इलाज कर सकते हैं, लेकिन ये इलाज हमेशा कारगर नहीं होता।

    एलोपेसिया का कैसे करें इलाज?

    बता दें कि एलोपेसिया का इलाज कई कारणों पर निर्भर करता है, जिसमें स्टेरॉयड इंजेक्शन, मिनोक्सिडिल या फोटोथेरेपी जैसी चीजें शामिल हैं, जो इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाने और बालों के ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते हैं। हालांकि, स्थायी इलाज मुश्किल है, लेकिन कई विकल्प बालों को फिर से उगाने और बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

    (डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।