• Religion
  • आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 16 दिसंबर 2025 : आज पौष द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

    राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 25, शक संवत 1947, पौष, कृष्ण द्वादशी, मंगलवार, विक्रम संवत 2082। सौर पौष मास प्रविष्टे 02, जमादि उल आखिर 24,हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 दिसम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि रात्रि 11 बजकर 58 मिनट


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 16, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 25, शक संवत 1947, पौष, कृष्ण द्वादशी, मंगलवार, विक्रम संवत 2082। सौर पौष मास प्रविष्टे 02, जमादि उल आखिर 24,
    हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 दिसम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक।

    द्वादशी तिथि रात्रि 11 बजकर 58 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। स्वाति नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 49 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। अतिगण्ड योग दोपहर 01 बजकर 23 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ। कौलव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 40 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

    आज के व्रत त्योहार – धनु संक्रांति, पुण्यकाल मध्याह्न तक।

    सूर्योदय का समय 15 दिसंबर 2025 :
    सुबह में 7 बजकर 6 मिनट तक।
    सूर्यास्त का समय 15 दिसंबर 2025 : शाम में 5 बजकर 26 मिनट तक।

    आज का शुभ मुहूर्त 15 दिसंबर 2025 :

    ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 12 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजे से 2 बजकर 41 मिनट मिनट तक। निशीथ काल रात में 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 24 मिनट से 5 बजकर 52 मिनट तक।

    आज का अशुभ मुहूर्त 15 दिसंबर 2025 :

    दोपहर में 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट से राहुकाल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 10 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 16 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 9 बजकर 11 मिनट से 9 बजकर 50 मिनट तक।

    आज का उपाय :
    आज हनुमान चालीसा का पाठ दो बार करें और हनुमान जी पर चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

    (आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा)

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।