• National
  • प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए जबरदस्त स्कीम, क्या आपको है जानकारी, जानें अनुप्रिया पटेल ने संसद में क्या बताया

    नई दिल्ली: प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भारत सरकार एक जबरदस्त स्कीम चला रही है। इस स्कीम के तहत हर गर्भवती महिला का कम से कम एक बार किसी विशेषज्ञ डॉक्टर से चेकअप कराया जाता है। यह सब शिविर के माध्यम से किया जाता है जो हर महीने की 9 तारीख को लगता है। क्या आपको


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 16, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भारत सरकार एक जबरदस्त स्कीम चला रही है। इस स्कीम के तहत हर गर्भवती महिला का कम से कम एक बार किसी विशेषज्ञ डॉक्टर से चेकअप कराया जाता है। यह सब शिविर के माध्यम से किया जाता है जो हर महीने की 9 तारीख को लगता है। क्या आपको इसके बारे में पहले से जानकारी थी और अगर नहीं थी तो आइए आपको इस स्कीम के बारे में बताते हैं।

    दरअसल, संसद में गर्भवती महिलाओं की सेहत से जुड़े मुद्दे पर एक सवाल पूछा गया। इस सवाल का जवाब देते हुए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया ने इस शानदार स्कीम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए और खासतौर से सुरक्षित मातृत्व को सुनिश्चित करने के लिए एनडीए सरकार संकल्पित है। हमारी बहुत सारी योजनाएं हैं, जिनमें से एक योजना प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान है।

    विशेषज्ञ डॉक्टर से कराया जाता है चेकअप

    अनुप्रिया पटेल ने आगे बताया कि हर महीने की एक फिक्स तारीख (9) पर गर्भवती महिलाओं को एक विशेषज्ञ डॉक्टर के जरिए चेकअप की सुविधा मुहैया कराई जाती है। सुरक्षित मातृत्व का ये अभियान इसी सोच के साथ लाया गया है। इस प्रोग्राम के तहत गर्भवस्था के दौरान महिलाओं का कम से कम एक विशेषज्ञ डॉक्टर से चेकअप कराया जाता है। ताकी महिला को किसी भी तरह के कम्प्लीकेशन को बचाया जा सके।

    प्राइवेट डॉक्टरों को भी किया रजिस्टर्ड

    केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि ये सुविधा एनएचएम के तहत सभी राज्यों में संचालित हैं। इसके तहत आज देशभर में 23 हजार से ज्यादा पब्लिक हेल्थ फैसेलिटीज हैं। इसमें सरकारी डॉक्टरों के साथ-साथ प्राइवेट डॉक्टरों को भी रजिस्टर्ड किया है। जो महिलाएं कामकाजी हैं या माइग्रेट करके कहीं और जा सकती हैं वो भी इस सुविधा का लाभ उठा सकती हैं। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी को हम डिजिटल माध्यम से ट्रैक करते हैं। आरसीएच पोर्टल के जरिए ये काम किया जाता है। हमारी कोशिश होती है कि गांव में जो आशा कर्यकर्ता हैं, वो ये सुनिश्चित करें कि गर्भवती महिलाओं का कम से कम एक बार तो विशेषज्ञ डॉक्टर से चेकअप हो जाए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।