• Entertainment
  • सुनीता आहूजा ने ‘धुरंधर’ की तारीफ करते हुए कहा कुछ ऐसा कि छूटी सबकी हंसी, यूजर्स बोले- गोविंदा का भी कमबैक कराओ

    आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ का हर कोई फैन हो गया है। सभी इसकी तारीफ कर रहे हैं। अब इसमें गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का भी नाम जुड़ गया है। उन्होंने फिल्म के साथ-साथ एक्टर अक्षय खन्ना की भी तारीफ की है, जिन्होंने रहमान डकैत का किरदार निभाया है। उन्होंने उनको अपने फेवरेट भी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 17, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ का हर कोई फैन हो गया है। सभी इसकी तारीफ कर रहे हैं। अब इसमें गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का भी नाम जुड़ गया है। उन्होंने फिल्म के साथ-साथ एक्टर अक्षय खन्ना की भी तारीफ की है, जिन्होंने रहमान डकैत का किरदार निभाया है। उन्होंने उनको अपने फेवरेट भी कहा है। इसके अलावा, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार का भी नाम लिया, जानिए क्या कुछ बोलीं।

    सुनीता आहूजा को 17 दिसंबर को अपने पालतू कुत्ते के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यहां वह अंदर जातीं, उसके पहले पपाराजी ने उनको घेर लिया। उनसे बातें कीं। इस दौरान फिल्म ‘धुरंधर’ के बारे में उन्होंने तारीफ करते हुए कहा, ‘धुरंधर क्या पिक्चर थी यार। कमाल कर दिया अक्षय खन्ना ने यार, मजा आ गया। क्या सुंदर लग रहा है, क्या हैंडसम। कमबैक हो गया है उसका। मेरा फेवरेट।’

    अक्षय खन्ना की जगह अक्षय कुमार बोल गईं सुनीता आहूजा

    सुनीता आहूजा ने आगे कहा, ‘रणवीर सिंह तो मेरा फेवरेट है। पर अब अक्षय कुमार भी… अक्षय खन्ना सॉरी। मस्त काम किया है। मजा आ गया पिक्चर देखकर।’ वहीं, उनका पालतू भी कैमरे को घूर रहा था तो उन्होंने कहा, ‘पिछले जनम में ये स्टार होगा।’ अब इस क्लिप के वायरल होने के बाद लोगों ने रिएक्ट किया और उनके पति के बारे में सवाल किया।

    गोविंदा के कमबैक का लोगों ने पूछा सवाल

    सुनीता से एक यूजर ने कमेंट में पूछा, ‘आपके हसबैंड का कमबैक कब होगा?’ एक ने हंसते हुए लिखा, ‘अक्षय कमार।’ एक ने चुटकी लेते हुए लिखा, ‘गोविंदा जी का भी अवतार में कमबैक हो जाएगा।’ एक यूजर ने लिखा, ‘गोविंदा का कमबैक होना बाकी है।’ एक ने लिखा, ‘गोविंदा का भी कमबैक करवाओ सुनीता जी।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।