अमेरिकन सिंगर और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का बॉलीवुड के लिए प्यार अक्सर देखने को मिलता है। उन्होंने ‘वॉर 2’ के गाने ‘आवन जावन’ पर वीडियो बनाया था। अब उन्होंने लेटेस्ट मूवी ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ पर रील्स बनाकर फैंस को अपना दीवाना बना लिया है।
निक जोनस ने शेयर किया वीडियो
प्रियंका के दोनों जेठ भी थिरके
इस वीडियो में सिर्फ निक ही नहीं, प्रियंका के दोनों जेठ केविन और जो जोनस भी डांस कर रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कहा, ‘नया प्री शो हाइप गाना अनलॉक हो गया है।’
‘जीजू’ की तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस
एक फैन ने कहा, ‘इसी वजह से वो नेशनल जीजू हैं।’ दूसरे ने कहा, ‘इनसे प्यार करता हूं।’ एक और लिखते हैं, ‘नया निक अनलॉक हुआ है।’ तीसरे फैन ने कॉमेंट किया, ‘अरे जीजू… जीजू का हर समय ऑनलाइन रहना सबसे अच्छी बात है।’
कपिल के शो में प्रियंका
प्रियंका हाल ही में मुंबई में थीं। वो कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीजन में हिस्सा लेने आई थीं। ये 20 दिसंबर 2025 से स्ट्रीम होने लगा है। पहले एपिसोड में ही प्रियंका छा गईं। ना सिर्फ कपिल के साथ बल्कि कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और सुनील ग्रोवर संग ढेर सारी मस्ती की।














